बाघा की ‘बावरी’ रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस है, लोग करते हैं बबीताजी से तुलना

टीवी का लोकप्रिय सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। ये शो टीवी का सबसे बेहतरीन कॉमेडी शो माना जाता है। उनका हर किरदार बहुत लोकप्रिय है और लोग उनके जीवन के बारे में कहानियां जानना पसंद करते हैं। लोग सोशल मीडिया पर शो के हर किरदार को फॉलो करते हैं। जिसके चलते इसके हर किरदार खासा सुर्खियां बटोरते हैं। इन्हीं में से एक किरदार बावरी का भी है।

सीरियल में कई ऐसे किरदार हैं जो पर्दे पर कम ही नजर आते हैं लेकिन लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। इन किरदारों में से एक है बावरी। बाघा की गर्लफ्रेंड और उनकी मंगेतर बावरी यानी मोनिका भदौरिया अपनी कॉमेडी से लोगों का मनोरंजन करती हैं। शो में उसे एक चुलबुली लड़की के रूप में दिखाया गया है लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत खूबसूरत है।

monika bhadoriya tmkoc

शो में साधारण कपड़ों में नजर आने वाली बावरी असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। आइए आज हम आपको मोनिका के बारे में कुछ अजीबोगरीब बातें बताते हैं। इस तस्वीर में वह न सिर्फ खूबसूरत लग रहीं हैं, बल्कि बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी ऐसी ढेरों तस्वीरें हैं, जिन्हें दखकर हर किसी की आंखे खुली रह गईं हैं।

monika bhadoriya tmkoc photo

मोनिका मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। मोनिका आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। फैंस उनकी हर फोटो पर खूबसूरत, हॉट कमेंट्स करते रहते हैं। इस वजह से मोनिका की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। यही वजह है कि मोनिका की तुलना सोशल मीडिया पर बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता से की जा रही है।

tmkoc bawri

दिलकश झलकियों को देख सोशल मीडिया पर उनकी तुलना शो की बबीता जी से होने लगी है। लोग बोल रहे हैं कि बावरी की सुंदरता के आगे तो बबीता जी भी फीकी पड़ गईं हैं। मोनिका के फैंस कह रहे हैं कि वह बबीताजी से भी ज्यादा खूबसूरत हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी ने अपनी अदाकारी से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। हालांकि वह पिछले कई दिनों से शो से दूर हैं लेकिन फिर भी वह चर्चा में हैं। बताते चलें कि बावरी का किरदार निभाने वाली इस अभिनेत्री का नाम मोनिका भदौरिया है।

monika bhadoria bawri-

मोनिका पिछले काफी सालों से शो में बावरी का किरदार निभा रही हैं। बावरी शो में एक छोटा किरादर निभाती है और कभी-कभी ही नजर आती है लेकिन फिर भी बावरी की लोकप्रियता बाकी सितारों से बिल्कुल भी कम नही है। वहीं शो में उनका डायलॉग ‘गलती से मिस्टेक हो गई’, भी काफी पॉपुलर है। शो में कम समय के लिए पर्दे पर दिखने के बावजूद अपने शानदार अभिनय से वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें लगभग दो लाख लोग फॉलो करते हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *