शाहरुख खान साथ अस्पताल में नजर आई बबिताजी, जानिए क्या है माजरा?

टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालो लोगो के दिलो पर राज कर रहा है। ये शो टीवी जगत का सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। लोगों को हर किरदार की कहानी याद रहती है। जब कहानियों की बात आती है, तो हम बबीताजी और जेठालाल की अधूरी प्रेम कहानी को कैसे भूल सकते हैं? लेकिन इन दिनों बबीता जी का किसी और के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है।

‘तारक मेहता’ के फैन पेज पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान हॉस्पिटल की बेड पर लेटे हुए हैं और उनके पास मुनमुन दत्ता नर्स के गेटअप में नजर आ रहीं हैं। मुनमुन पेशेंट के तौर पर शाहरुख खान को अपने सामने देखकर काफी खुश दिखाई दे रहीं हैं। मुनमुन के चेहरे की हंसी साफ बता रही है कि वो शाहरुख के साथ काम करके कितनी खुश हैं। मुनमुन के चेहरे की हंसी स्पष्ट बता रही है कि वो शाहरुख के साथ काम करके कितनी खुश हैं।

दरअसल, ये एक पेन का पुराना ऐड है और दोनों ने इसमें साथ काम किया था। इस ऐड में शाहरुख खान ने एक मरीज की भूमिका निभाई थी और मुनमुन यानी बबीताजी एक नर्स बनी थी। पैर की हड्डी टूटने के कारण शाह रुख बेड पर लेटे हुए हैं। किंग खान के पैर पर चढ़े प्लास्टर पर मुनमुन एक पैन से साइन करती दिखाई देती हैं। इस वीडियो को ‘एड देखो’ नाम के एक यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है।

बीते 13 साल से चल रहे इस शो की पॉपुलैरिटी समय के साथ बढ़ती ही जा रही है। यह शो ऑरमैक्स मीडिया की पावर रेटिंग में हमेशा टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहता है। 13 सालो में ये शो इस हद तक लोकप्रिय हुआ की की अब शो में अगर कोई अभिनेता एक बार भी कोई छोटा किरदार कर जाता तो वो लोगो के बिच काफी लोकप्रिय हो जाता है।

इस शो के मुख्य किरदार में बबीताजी, जेठालाल, दयाभाभी, अंजली, बापूजी, मेहता साहेब, सोढ़ी और टप्पू सेना है। इन सब की वजह से आज ये शो दर्शको के बिच काफी लोकप्रिय हो चूका है। TRP की रेस और दर्शको के दिलो में इस शो ने अपनी अलग जगह बनाकर रखी है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *