ग्लोबल आइकन और ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा सोमवार (18 जुलाई) को 40 साल की हो गईं और उन्होंने अपना जन्मदिन बेहतरीन तरीके से मनाया। अभिनेत्री अपना जन्मदिन मनाने के लिए सिंगर पति निक जोनास के साथ समुद्र तट पर गई, उसके बाद दोस्तों के साथ रात का खाना खाया। निक जोनस ने ‘बर्थडे गर्ल’ को कुछ सरप्राइज भी दिए।
निक जोनास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन के जश्न की एक झलक साझा की, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे थे और दोनों होंठ बंद कर आसमान में आतिशबाजी देख रहे थे। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे। निक जोनास ने जो पहली तस्वीर शेयर की है उसमें दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते देखा जा सकता है।
खूबसूरत नजारों के बीच वे एक दूसरे को किस कर रहे हैं। जहां प्रियंका ने पिंक कलर का आउटफिट और मैचिंग स्कार्फ पहना है, वहीं निक को ब्लैक टी-शर्ट और शॉर्ट्स में देखा जा सकता है। एक और तस्वीर उनके डिनर की है, जिसमें प्रियंका एक कार्ड पकड़े नजर आ रही हैं, जिस पर लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे प्रियंका, 80’s बेबी!’। तीसरी तस्वीर में निक के हाथ में तौलिया है, जिसमें प्रियंका के लिए बेहद खूबसूरत शब्द लिखे हैं।
तौलिया में लिखा है ‘प्रियंका! जुलाई 1982 का गहना’। यह उनके लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं था। अंतिम तस्वीर में, प्रियंका ने लाल रंग का गाउन पहना हुआ है और अपनी बाहों को अपने पति के गले में लपेटा हुआ है, दोनों खूबसूरत आतिशबाजी देख रहे हैं। इसके साथ लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे यू माय लव। जुलाई का गहना। जीवन नामक इस पागल सवारी पर आपके साथ रहने के लिए सम्मानित। आई लव यू प्रियंका चोपड़ा’। एक्ट्रेस के कुछ दोस्तों और फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
प्रियंका चोपड़ा की मैनेजर अंजुला भी उनके बर्थडे डिनर में शामिल हुईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह रेड कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ लिखा है ‘हैप्पी बर्थडे गर्ल, इस शानदार दिन को आपके साथ मनाना खुशी की बात है। आप एक आदर्श हैं और कई लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। आपको मेरी बहन, दोस्त और प्रेरणा कहते हुए गर्व हो रहा है। भगवान आपको आशीर्वाद दे और आने वाले दशकों तक आपको धमाका करते रहें। निक जोनास जीजू को आपके प्यार के लिए धन्यवाद’।
आपको बता दें कि बेटी के जन्म के बाद प्रियंका चोपड़ा का यह पहला जन्मदिन है। प्रियंका और निक जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी रखा। अभी तक उनकी बेटी का कोई भी फोटोशूट सामने नहीं आया है। कई बार उनके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते है लेकिन अभी तक ऑफिसियल फोटोशूट सामने नहीं आया है।