हार्दिक पंड्या के भाई क्रुणाल बने पिता, क्रुणाल ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर कर बताया बेटे का नाम…

टीम इंडिया के स्टार ऑल-राउंडर और वडोदरा के क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या पिता बन गए हैं और उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। इस बात की जानकारी क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। क्रुणाल ने रविवार दोपहर को यह जानकारी ट्विटर पर दी है। उनकी वाइफ पंखुरी ने बेटे को जन्म दिया है, दोनों ने अपने बेटे के नाम का खुलासा भी किया है। क्रुणाल और पंखुरी को हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं।

वडोदरा के क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या के घर में एक बार फिर खुशी का मौका आया है। क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने मुंबई के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे का नाम कविर रखा है। इस संबंध में कुणाल पांड्या और पंखुड़ी शर्मा ने भी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर किए हैं। क्रुणाल पांड्या ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “कवीर क्रुणाल पांड्या”। उन्होंने अपने बेटे को किस करते हुए एक फोटो भी शेयर की थी।

krunal pandya son

आपको बता दे की शुरू में कुणाल और पंखुड़ी दोनों ही अच्छे दोस्त थे और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने अपने-अपने परिवारों को सूचित किया और दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और मॉडल पंखुड़ी शर्मा ने 27 दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी के पांच साल बाद उनके घर में इस पहले बच्चे का जन्म हुआ है।

krunal pandya son

क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी का परिवार मुंबई में रहता है। पंखुड़ी के पिता राकेश शर्मा बिजनेसमैन हैं। जबकि मां अनुपमा शर्मा गोवा में इंटीरियर डिजाइनर हैं। पंखुड़ी की बड़ी बहन का नाम तान्या शर्मा है। पंखुड़ी शर्मा परिवार में सबसे छोटी हैं। क्रुणाल पांड्या की वाइफ पंखुड़ी शर्मा सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं। पंखुड़ी शर्मा एक मॉडल भी रह चुकी हैं। क्रुणाल पांड्या लंबे समय तक अपनी गर्लफ्रेंड पंखुड़ी शर्मा के साथ रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद इस कपल ने शादी करने का फैसला किया।

पंखुड़ी ने कई मॉडलिंग असाइनमेंट किए हैं। पंखुड़ी से क्रुणाल पांड्या की मुलाकात शादी से 2016 में IPL के दौरान हुई थी। पहली नजर में ही क्रुणाल को पंखुड़ी बहुत पसंद आई। क्रुणाल पांड्या ने पंखुड़ी से शादी करने का मन बना लिया था। क्रुणाल ने अंदाज में पंखुड़ी को प्रपोज किया था। 2017 में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल का खिताब जीता था तो फाइनल मैच में क्रुणाल पांड्या को ‘मैन ऑफ द मैच’ मिला था।

krunal pandya son

इस कामियाबी के बाद क्रुणाल ने पंखुड़ी को प्रपोज किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक पंखुड़ी शर्मा को प्रपोज करने के लिए क्रुणाल पांड्या अपने घुटनों पर बैठ गए थे और उनके हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी थी। पंखुड़ी इस रोमांटिक प्रपोज को मना नहीं कर सकीं और शादी के लिए हां कर दिया।

krunal pandya son

आपको बता दें कि 31 साल के क्रुणाल पंड्या ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 5 वनडे मैच खेले हैं, इनमें उनके नाम 130 रन और 2 विकेट हैं। जबकि 19 टी-20 मैच में 124 रन और 15 विकेट हैं। अगर आईपीएल की बात करें तो 98 मैच में 1326 रन और 61 विकेट क्रुणाल पंड्या के नाम हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *