बेटे के जन्म के बाद पहली बार नजर आईं सोनम कपूर, कुणाल- अर्पिता की शादी में ऐसे मारी एंट्री…

फैशन डिजाइनर कुणाल रावल और अर्पिता मेहता कल (29 अगस्त) शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी मुंबई के ताज महल पैलेस में थी। कपल की ग्रैंड वेडिंग में बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। रिया कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है जिसमें फैंस को अर्पिता मेहता और कुणाल रावल की शादी की झलक दिखाई दे रही है।

इस वीडियो की शुरुआत दूल्हे कुणाल रावल से होती है जिन्होंने सफेद कलर की शेरवानी पहनी है। वीडियो में कुणाल रावल, वरुण धवन के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कुणाल रावल के साथ वरुण धवन तो डांस करते हुए नजर आ ही रहे हैं। इसके बाद बारी आती है रिया कपूर और अंशुला कपूर की जो कि शादी का भरपूर लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

kunal rawal wedding

ये वीडियो इतना वायरल हो रहा है उसकी वजह सोनम कपूर है। रिया को अपनी बहन और नई-नई मां बनीं सोनम कपूर ने वीडियो कॉल के जरिए इस शादी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दरअसल, सोनम कपूर शादी में इसलिए शामिल नहीं हो सकीं क्यूंकि वो 20 अगस्त को ही मां बनी हैं और उनकी सेहत इस वक्त उतनी अच्छी नहीं है कि वो किसी फंक्शन को अटेन कर सकें।

sonam kapoor kunal rawal wedding

इस वीडियो में कुणाल और अर्पिता की शादी के बेहतरीन पल को कैद किया गया है। जैसे कि कपल का फेरे लेना और अर्पिता की अपनी शादी के जोड़े को दिखाते हुए। वीडियो के आखिर में कुणाल रावल को रिया कपूर के गाल पर किस करते हुए देखा जा सकता है। रिया इन सारे प्यारे पलों को वीडियो के जरिए कैद कर रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

इस शादी में शाहिद कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, वरुण धवन आदि शामिल हैं। नई मम्मी सोनम कपूर भी मौजूद थीं, लेकिन एक वीडियो कॉल पर। उसने 20 अगस्त को अपने बच्चे का स्वागत किया और इसलिए एक वीडियो कॉल पर शादी में शामिल हुई। रिया कपूर ने इवेंट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया।

kunal rawal wedding

इस पोस्ट को शेयर करते हुए रिया कपूर ने कैप्शन में लिखा है कि, उन्होंने ये आखिर कर लिया. कुणाल रावल ने अपने जीवन का सबसे अच्छा फैसला लिया और अर्पिता मेहता से शादी कर ली। पेज को अपनी लाइफ के अगले चैप्टर में बदलना हमेशा उतना ही मीठा होता है जब दोनों को चारों तरफ से बधाई ही मिल रहा हो।

sonam kapoor son

इस वीडियो के शेयर करते ही उनकी इंडस्ट्री के कई दोस्तों और उनकी चाची महीप कपूर ने हार्ट वाले इमोजी शेयर किए। रिया ने भी अपनी सफेद लहंगे में एक तस्वीर शेयर की थी, जसे अर्पिता मेहता ने टैसल के साथ कस्टम-मेड गाउन बनाया था। इसके कैप्शन में रिया ने लिखा था, ‘अर्पिता और कुणाल की खूबसूरत शादी वाले इवेंट के लिए कस्टम में। मैं आप दोनों के लिए बेहद खुश हूं।’

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *