कपूर खानदान में जल्द नया मेहमान आने वाला है। रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐलान किया कि वो मां बनने वाली हैं। उन्होंने अपना और रणबीर कपूर का एक फोटो शेयर किया, जहां वह डॉक्टर से मिलने गए थे। आलिया के फोटो में नजर आ रहा है कि वह बेड पर लेटी हैं और अल्ट्रासाउंड मशीन की स्क्रीन की ओर देख रही हैं। इस पोस्ट का कैप्शन था, ‘हमारा बच्चा, जल्द आ रहा है’
जैसे ही आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर की सोशल मीडिया पर फेन्स उन्हें बधाई देने लगे है। फेन्स के साथ सभी सेलिब्रिटी भी रणबीर आलिया को बधाई दे रहे है। अब कंडोम ब्रांड ड्यूरेक्स (Durex) भी पीछे नहीं रहा, उसने भी एक फनी पोस्ट के जरिए रणबीर-आलिया को बधाई दी। कंडोम कंपनी ने इंस्टाग्राम पोस्ट और और ट्वीट किया।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो गया, जहां एक कंडोम ब्रांड ने ‘ऐ दिल है मुश्किल’ स्पर्श के साथ विचित्र तरीके से ‘ब्रह्मास्त्र’ जोड़े को शुभकामनाएं दीं। ड्यूरेक्स इंडिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मार्केटिंग रणनीति के रूप में एक मजेदार पोस्ट डाला, जिसमें लिखा है, “महफिल में तेरी हम तो क्लियरली नहीं थे, Congratulations”
इससे पहले जब रणबीर-आलिया की 14 अप्रैल को शादी हुई थी, तब भी ड्यूरेक्स ने एक फनी पोस्ट के जरिए इस कपल को अलग अंदाज में बधाई दी थी। ड्यूरेक्स का तब पोस्ट था, ‘ प्रिय रणबीर और आलिया…महफिल में तेरे, हम न रहे जो, फन तो नहीं है’ ये पोस्ट भी तब वायरल हो गया था। जैसे ही ड्यूरेक्स ने ये पोस्ट किया, इसके बाद तो लोगों के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने फनी कमेंट किए। कई लोगों ने कंडोम कंपनी के बधाई के अंदाज की तारीफ की।
The JOMO is REAL! Congratulations Alia & Ranbir. 😍🤩
Click the link to buy: https://t.co/wndXfd2tub#RanbirAlia #Ralia #AliaBhatt pic.twitter.com/TvQGmoMrUn— Durex India (@DurexIndia) June 27, 2022
ड्यूरेक्स अपने विनोदी मीम्स के साथ सभी का ध्यान आकर्षित करने में कभी विफल नहीं होता है और फिर भी प्रसिद्ध कंडोम ब्रांड ने दर्शकों को अपने मजाकिया अंदाज से प्रभावित किया है। रणबीर और आलिया ने 14 अप्रैल, 2022 को ‘रॉकस्टार’ अभिनेता के मुंबई स्थित आवास ‘वास्तु’ में करीब पांच साल तक डेटिंग करने के बाद करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ एक अंतरंग समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।