बबीताजी उर्फ मुनमुन दत्ता ने कर दिया अपने प्यार का ऐलान, क्या करेंगे जेठालाल अब?

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालो से लोगों का पसंदीदा कॉमेडी शो है। इस शो के सभी स्टार को लोग खूब पसंद करते हैं। शो के सबसे पसंदीदा किरदार जेठालाल, दयाबेन और बबीताजी का है। शो में बबीताजी का रोल निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता की इंस्टाग्राम पर काफी लंबी फैन फॉलोइंग है। मुनमुन दत्ता आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं, एक बार फिर खबरों में आ गई हैं और इस बार तो उन्होंने अपने प्यार का इजहार कर दिया है।

हाल ही में एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बताया कि वो सबसे ज्यादा किससे प्यार करती हैं और एक्ट्रेस ने भी बड़ी बेबाकी से इसका जवाब दिया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह नाम ना तो टप्पू का है और ना ही जेठालाल का। तो मुनमुन दत्ता आखिरकार किससे प्यार करती हैं?

मुनमुन दत्ता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनसे पूछा गया कि, ‘क्या आप प्यार में हैं?’ इस सवाल पर मुनमुन ने कहा, ‘मैं खुद से ही प्यार करती हूं।’ अब मुनमुन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग जमकर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के अफेयर की खबरें भी खूब सुर्खियों में रहीं। राज ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘टप्पू’ का किरदार निभा रहे हैं। दोनों के अफेयर की खबरों पर लोगों ने मुनमुन को खूब ट्रोल किया गया और ये बात एक्ट्रेस को रास नहीं आई। मुनमुन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के ज़रिए ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई थी और राज के साथ अपने अफेयर की खबरों को गलत बताया था।

बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ। साल 2004 में उन्होंने जीटीवी पर आने वाले सीरियल ‘हम सब बाराती’ से डेब्यू किया। फिल्मों की बात करें तो मुनमुन दत्ता की पहली फिल्म कमल हासन के साथ ‘मुंबई एक्सप्रेस’ (2005) थी। इसके अलावा वो साल 2006 में ‘हॉलीडे’ में नजर आई थीं। हालांकि उन्हें लोकप्रियता तारक मेहता शो से ही मिली।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *