PHOTOS: बेबी शॉवर में पिंक लॉन्ग गाउन में बिपाशा बसु दिखी, पति करण सिंह ग्रोवर के साथ केक कटिंग किया…

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु कुछ ही दिनों मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने कुछ दिन पहले ही अपने फैंस को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर गुडन्यूज बताई थी। इसके बाद से ही बिपाशा लगातार चर्चा में हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के पूरे 6 साल बाद मम्मी-पापा बनेंगे। कल बिपाशा ने मुंबई में अपना बेबी शॉवर का आयोजन किया था। जिसमे परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे। बेबी शॉवर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

bipasha basu baby shower

जाहिर है कि इस समय स्टार कपल की खुशी सातवें आसमान पर है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अब हाल ही में मुंबई में एक बेबी शॉवर पार्टी थ्रो की। जहां फिल्म स्टार ने मीडियाकर्मियों के साथ भी केक कटिंग कर इस पार्टी को एन्जॉय किया। बिपाशा बसु अपनी बेबी शॉवर पार्टी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इस पार्टी में वो खुद भी बेहद प्यारी व्हाइट गाउन पहनकर पहुंची।

bipasha basu baby shower

इस पार्टी में बिपाशा थीम फॉलो करते हुए पिंक साइड स्लिट गाउन में पहुंची थी। खुले बालों और मिनिमम ज्वेलरी में एक्ट्रेस बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। बिपाशा ने अपने लुक को मैचिंग मिनी पर्स और ट्रांसपैरेंट प्लेटफॉर्म हील्स से कंप्लीट किया था। वहीं पति करण सिंह ग्रोवर भी थीम में ब्लू सूट पहनकर पार्टी में शामिल हुए। कपल ने बेबी शावर में केक कटिंग सेरेमनी भी की, जिसमें चंद पैपराजी भी शामिल हुए।

bipasha basu baby shower

सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें करण और बिपाशा केक कटिंग कर मजेदार अंदाज में गाना गा रहे हैं। करण ने गाया, हैप्पी बेबी टू अस। वहीं बिपाशा ने कहा, हैप्पी एंड हेल्दी बेबी टू अस। बता दें कि ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें महज कपर के 20 करीबी गेस्ट ही शामिल हुए थे। इस पार्टी की थीम पिंक ,ब्लू और पर्पल थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पार्टी से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों काफी इंजॉय करते हुए नजर आए हैं इतना ही नहीं इस दौरान बिपाशा अपने पति को लेकर कहती है कि जल्द ही पिता बनने वाले हैं। लेकिन अभी भी उनमें बच्चों वाली हरकत देखने को मिलती है सामने आए वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और बिपाशा बसु को शुभकामनाएं दी जा रही है। बिपाशा की पार्टी के वीडियो पर फिल्मी कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अदाकारा पिछले लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर है लेकिन उनका करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी जाने-माने कलाकार हैं। दोनों पति पत्नी भी एक साथ में फिल्म में नजर आ चुके हैं। लेकिन इन दिनों बिपाशा बसु अपनी प्रेगनेंसी को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी हुई है और उनके चाहने वाले उनके मां बनने का इंतजार कर रहे हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *