धोनी ने लंदन में परिवार के साथ मनाया 41वां जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो…

भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में दो वर्ल्ड कप जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (7 जुलाई) को 41 साल के हो गए हैं। इस बर्थडे का जश्न भी इंग्लैंड में कुछ खास अंदाज में ही मनाया गया। धोनी ने मंद मुस्कान के साथ चमकीले अंदाज में केक काटा। दरअसल, धोनी और साक्षी की शादी की सालगिरह भी 4 जुलाई को ही थी। दोनों की शादी को 12 साल हो गए हैं। ऐसे में यह कपल छुट्टियों पर इंग्लैंड पहुंचा। यहीं दोनों ने मैरिज एनिवर्सरी भी मनाई और अब धोनी का बर्थडे भी सेलेब्रेट किया।

पूर्व भारतीय कप्तान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया धोनी के लिए शुभकामनाओं से भरा पड़ा है। अपने खास मौके पर धोनी की पत्नी साक्षी ने सभी को सरप्राइज दिया। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट पोस्ट करती रहती हैं। उन्होंने धोनी का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें लंदन में अपने खास दिन को खास अंदाज में मनाते देखा जा सकता है। जश्न में टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत भी शामिल हुए।

ms dhoni bday celebration 1-min

धोनी के इस बर्थडे के जश्न का वीडियो और फोटोज खुद साक्षी ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किए। वीडियो शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा की, ‘Happy Bday’ इस वीडियो में आपको टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी नजर आ रहे हैं। पंत इस समय टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं, जहां एक टेस्ट मैच हो चुका है। अब तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।

धोनी सोशल मीडिया पर उतने एक्टिव नहीं है लेकिन उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर एक्टिव है। साक्षी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें धोनी चमकीली जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। हर तरफ लाइटिंग दिख रही है। धोनी के लिए शानदार केक तैयार रखा दिखाई दे रहा है। धोनी पहले मोमबत्ती बुझाते हैं और उसके बाद दोनों हाथों से चाकू पकड़कर केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक भी बज रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

रणवीर सिंह ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “लव यू, माही! आपको जन्मदिन मुबारक हो! प्यार और एनर्जी!” गुरुरंधवा ने भी साक्षी की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा की, ‘हैप्पी बर्थडे ध वन एंड ओनली सर’ बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बासु ने कमेंट किया, ‘हैप्पी बर्थडे माहि, ढेर सारा प्यार’ साथ में एक दिल वाला इमोजी भी छोड़ा। इसके अलावा लाखो फेन्स ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामना दी।

महेंद्र सिंह धोनी के 41वें जन्मदिन को सेलीब्रेट करने के लिए फैंस ने विजयवाड़ा में 41 फीट का कट आउट बनाया है, जिसमें वे अपना फेमस हेलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए दिख रहे हैं। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह पहला मौका नहीं है, जब धोनी के कट आउट लगे हैं, इससे पहले भी केरल और चेन्नई में धोनी के कट आउट लगाए थे।

ms dhoni bday celebration

बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला था। हालांकि माही अब भी IPL में खेल रहे हैं। वो अभी चेन्नई टीम के कप्तान भी हैं। वो भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान रहे, जिन्होंने अपनी लीडरशिप में देश को तीन ICC टूर्मामेंट जिताए हैं। धोनी की कप्तानी में सबसे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और उसके बाद 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी। वर्ल्ड में धोनी अकेले कप्तान हैं, जिन्होंने यह तीनों टूर्नामेंट जीते हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *