सुबह सुबह प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सुनाया बॉलीवुड का ये गाना, बेटी का एक्स्प्रेशन देख कर हंस पड़ी…

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मैटरनिटी डेज को खूब एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी बेटी मालती मेरी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के समय बिताते हुए देखा जाता रहा है, ऐसे में उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसपर फैंस की ओर से ढेर सारा प्यार बरसाया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने वीकेंड पर अपनी बेटी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा दुनिया से छिपाकर रखा है लेकिन पीठ दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बॉलीवुड का एक गाना सुन रही हैं। वीडियो में नन्हीं मालती को गाने की बीट पर झूमते हुए और अपना सिर हिलाते हुए देखा जा सकता है।

priyanka chopra daughter

प्रियंका चोपड़ा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वह अपनी बेटी को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं और बैकग्राउंड में फिल्म ‘दिल्ली 6’ का गाना ‘ससुराल गेंदा फूल’ बज रहा है। वहीं प्रियंका की हंसी की आवाज सुनाई दे रही है जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वह अपनी बेटी के एक्सप्रेशन को देखकर हंस रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मालती ने गुलाबी रंग का फ्रॉक पहना हुआ है और सिर पर मैचिंग हेयरबैंड है। इस वीडियो को शेयर करते हुए ‘देसी गर्ल’ ने लिखा, ‘शनिवार की सुबह कुछ ऐसी होती है’। फरहान अख्तर, दीया मिर्जा जैसे सेलेब्स ने प्रियंका के इस वीडियो पर कमेंट कर मालती मैरी पर प्यार बरसाया है। फैंस भी इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।

वीडियो पर एक्टर फरहान अख्तर और दीया मिर्जा ने कमेंट सेक्शन में हार्टी इमोजी शेयर की। वहीं फैंस ने लिखा, ‘इंटरनेट पर आज की सबसे प्यारी पोस्ट.’ एक अन्य ने यूजर कहा, ‘जिस तरह से वो (मालती) म्यूजिक का आनंद ले रही है वह लाजवाब है.’ एक और फैन ने कहा, ‘वह सबसे प्यारी बच्ची है.’ प्रियंका के पोस्ट पर कई और लोगों ने कमेंट बॉक्स में अपना प्यार बरसाया।

priyanka chopra daughter

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बेटी की के साथ पूल टाइम एंजॉय करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। उन्होंने वीकेंड लॉस एंजिल्स के घर में स्विमिंग पूल के पास अपना वीकेंड मनाते हुए शेयर किया। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “लव लाइक नो अदर (रेड हार्ट इमोजी)”।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक की बेटी मालती मैरी का जन्म जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए हुआ था। करीब 100 दिन एनआईसीयू में बिताने के बाद मदर्स डे पर प्रियंका-निक की बेटी घर आई। तब से यह कपल हर थोड़े दिनों में अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो बिना चेहरा दिखाए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स हैं। अब वह ‘एंडिंग थिंग्स’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और रूसो ब्रदर्स की ‘सिटाडेल’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आएंगे। इसके अलावा फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *