जानिए कौन हैं जेठालाल के दामाद? कहां मिले नियति-यशोवर्धन और कैसे हुआ प्यार?

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फैम जेठालाल यानी दिलीप जोशी की बेटी नियति जोशी की शादी आज यानी 8 नवंबर को नासिक में है। यह नियति जोशी की प्रेम-विवाह है और वह यशोवर्धन को कई सालों से जानती हैं। दोनों साथ में पढ़ाई कर रहे थे तब से एक दूसरे को जानते है।

niyati joshi and yashovardhan photo

सूत्रों के मुताबिक, दोनों परिवार इससे पहले शादी के लिए महाबलेश्वर, लोनावला, कर्जत जैसी जगहों पर गए थे। हालांकि, अंत में शादी नासिक के एक होटल में आयोजित करने का फैसला किया गया। चूंकि अशोक मिश्रा (दिलीप जोशी के वेवई) के करीबी रिश्तेदार नासिक में रहते हैं, इसलिए यहां शादी करने का फैसला किया गया। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी ही मौजूद रहेंगे। दोनों परिवार इस समय नासिक में हैं।

niyati joshi and yashovardhan temple

इसी साल मार्च में नियति और यशोवर्धन की सगाई हुई थी। नियति और यशोवर्धन ने कॉलेज के नाटकों में भी साथ काम किया। यशोवर्धन मिश्रा प्रसिद्ध लेखक और गीतकार अशोक मिश्रा के पुत्र हैं। श्याम बेनेगल की फिल्म ‘वेलकम टू सज्जनपुर’ के लेखक अशोक मिश्रा थे। इस फिल्म में उन्होंने ‘सीता राम..’, ‘दिलदरा दिलदरा…’, ‘आदमी आजाद है…’, ‘मुन्नी की बड़ी है..’ जैसे गाने लिखे थे।

niyati joshi and yashovardhan photos

जेठालाल यानी दिलीप जोशी के दामाद की बात करें तो यशोवर्धन एक फिल्म-निर्देशक और लेखक हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्म ‘मंडी’ का निर्देशन किया है। दिलीप जोशी की सबसे बड़ी बेटी के नियति क्रॉसवर्ड बुक स्टोर्स में एक वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में कार्यरत थी। उन्होंने पहले भी एक फ्रीलांसर के रूप में काम किया है।

niyati joshi and yashovardhan

11 दिसंबर को रात 8 बजे मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित ताज लैंड में ग्रैंड रिसेप्शन होगा। सूत्रों के मुताबिक, ‘तारक मेहता…’ के सभी कास्ट और क्रू मेंबर्स रिसेप्शन में मौजूद रहेंगे। हालांकि सीरियल में दयाभाभी का किरदार निभा रहीं दिशा वकानी रिसेप्शन में नहीं आने वाली हैं। उन्होंने इस सेलिब्रिटी से भरे फंक्शन में आने से मना कर दिया है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *