माधुरी की अदा और नोरा के फिगर ने किया फैंस को दीवाना, दोनों एक साथ साड़ी में दिखी…

माधुरी दीक्षित 55 साल की उम्र में भी फैंस का मनोरंजन करती नजर आती हैं। उनका ये लुक आज भी फैशनिस्टा के लिए इंस्पिरेशन बना हुआ है। हाल ही में माधुरी दीक्षित ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर नजर आईं और उनके साड़ी लुक ने लोगों का दिल जीत लिया। नोरा फतेही ‘झलक दिखला जा’ के सेट पर माधुरी को टक्कर देने के लिए भी पहुंचीं और उन्होंने लोगों को कायल भी कर दिया। साड़ी लुक में भी नोरा कमाल की लग रही थीं। अब आप ही बताएं कि दोनों लुक में से आपको किसका लुक ज्यादा पसंद है।

‘झलक दिखला जा’ के लिए माधुरी दीक्षित ने लाल और सफेद रंग की पोल्का डॉट साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं एक्ट्रेस ने गोल्डन पफ्ड स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना हुआ है।

madhuri in saree

माधुरी दीक्षित का ये लुक फैंस को जरूर पसंद आएगा। माधुरी ने ऐसा लुक खींचा है जिसे कोई भी महिला आसानी से खींच सकती है। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला रखा है। कोई भी माधुरी की फोटो देख कर नहीं कह सकता की वो 55 साल की है।

madhuri in saree

नोरा फतेही भी साड़ी में कमाल लग रही हैं। उन्होंने जिस तरह साड़ी पहनी है, वह उनके लुक को और ग्लैमरस बना रही है। नोरा फतेही ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई है और इसे डीप नेक ब्लाउज के साथ स्टाइल किया है।

nora in saree

नोरा फतेही ने साड़ी के पल्लू को बेहद ही बेफिक्र लुक में रखा है। साथ ही अपने लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए नोरा ने अपने बालों को हाई पोनीटेल स्टाइल में बांध रखा है, जिससे उनका लुक काफी स्टाइलिश हो गया है।

nora in saree

आपको बता दें कि नोरा फतेही और माधुरी दीक्षित जल्द ही छोटे पर्दे के रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ को जज करती नजर आएंगी। इन दोनों के साथ जजों की सीट करण जौहर भी संभालेंगे।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *