पूल में नहा रही थी मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर ने बना लिया ये वीडियो! देखिए वायरल वीडियो…

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने खूबसूरत और निडर अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यह तो सभी जानते ही होंगे कि मलाइका कितनी फिटनेस फ्रीक हैं। इस उम्र में भी उन्होंने अपनी फिटनेस को इस तरह से मेंटेन किया है कि कोई भी उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ पेरिस में ड्रीम वेकेशन से लौटी हैं। जहां वेकेशन से अर्जुन मलाइका की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हुई थीं।

अब मलाइका का नियॉन ब्रा में पूल में नहाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में मलाइका की स्माइल देखी जा सकती है। मलाइका ने नियॉन स्पोर्ट्स ब्रा के साथ केप भी पहना हुआ है। इस लुक में वह खूब धमाल मचा रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद से लोग मलाइका के एक्सप्रेशन की तारीफ कर रहे हैं। आप देख सकते हैं वीडियो में मलाइका होंठों को दबाकर एक्सप्रेशन दे रही हैं।

malaika arora swimming pool

मलाइका के इस वीडियो को उन्होंने नहीं बल्कि एक फैन पेज ने शेयर किया है। कमेंट बॉक्स में फैन्स मलाइका की खूब तारीफ कर रहे हैं। फैंस इस बात की भी चर्चा कर रहे हैं कि मलाइका के इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने शूट किया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि कैमरे के पीछे अर्जुन थे या कोई और। अर्जुन और मलाइका पेरिस से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं। दोनों ने पेरिस से कई तस्वीरें शेयर की हैं।

malaika arora swimming pool

अब फैंस को मलाइका और अर्जुन की शादी का बेसब्री से इंतजार है। खबर है कि अर्जुन और मलाइका इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि इस बारे में न तो अर्जुन और न ही मलाइका की ओर से कोई बयान आया है। अगर दोनों इस साल शादी करते है तो आलिया रणबीर के बाद ये जोड़ी सुर्खियों में होगी।

वर्कफ्रंट की बात करे तो मलाइका अरोड़ा इन दिनों रियलिटी शो में जज के तोर पर है। दूसरी और अर्जुन कपुर अपनी आने वाली फिल्म एक विलन 2 के प्रमोशन में व्यस्त है। मलाइका और अर्जुन पिछले 6 सालो से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों ने अपने रिश्ते को साल 2019 में सोशल मीडिया पर सभी के सामने शेयर कर दिया। तब से दोनों बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक है।

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *