मलाइका अरोड़ा ने खास अंदाज में अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, अपने हाथ से केक खिलाती आईं नजर…

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर 26 जून यानी रविवार को को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ कुछ दिन पहले ही पेरिस पहुंच गए थे। अर्जुन कपूर को उनके तमाम चाहने वाले बर्थडे विश कर रहे हैं। वहीं, उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। मलाइका अरोड़ा ने इसकी झलक सोशल मीडिया पर भी दिखाई है।

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो और एक फोटो शेयर किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को केक खिलाते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में मलाइका अरोड़ा का सिर्फ हाथ दिख रहा है। मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘कोई विश मांग लो माय लव। मैं आशा करती हूं कि तुम्हारी सभी इच्छाएं पूरी हों। जन्मदिन मुबारक हो अर्जुन कपूर।’

फोटो में अर्जुन कपूर आंखें बंद किए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में मलाइका को अर्जुन कपूर को केक खिलाते देखा जा सकता है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए चंकी पांडे लिखते हैं- ‘हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरे प्यारे अर्जुन।’ इसके साथ ही उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी भी बनाया है। करिश्मा कपूर ने लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे अर्जुन।’ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी अर्जुन कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

इससे पहले जन्मदिन मनाने के लिए पेरिस निकले इस कपल ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थीं। शेयर की गईं इन तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका काफी रोमांटिक नजर आ रहे थे। इस्टाग्राम पर शेर की गई इन तस्वीरों में अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो वहीं मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है।

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जब पेरिस के लिए निकले थे तो एयरपोर्ट से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मलाइका अरोड़ा के साथ की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीते करीब 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं और वैकेशन पर भी जाते रहते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने एजगैप को लेकर अक्सर ट्रोल होते हैं लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *