पाकिस्तान टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ने पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से निकाह कर लिया है। दोनों का निकाह कराची में हुआ। शाहीन अफरीदी के इस निकाह में पाकिस्तान क्रिकेट के तमाम पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान फिल्मी जगत के कई सितारों ने शिरकत की थी। शाहीन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं।
शादी के एक दिन बाद शाहीन और अंशा की एक साथ तस्वीरें भी सामने आने लगी। दोनों एक साथ तस्वीरों में बेहद अच्छे लग रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी फैन्स शाहीन और अंशा की इस जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक तस्वीर में शाहीन दुल्हन के जोड़े में मौजूद अंशा के माथे को चूमते हुए नजर आ रहे हैं।
बताया जाता है कि शाहीन और अंशा की सगाई दो साल पहले ही हो गई थी लेकिन इसे जगजाहिर नहीं किया गया था। शादी में दो साल का वक्त इसलिए लगा क्योंकि इस दौरान अंशा अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सदस्य हारिस रउफ, शादाब खान और शान मसूद भी निकाह के बंधन में बंधे हैं।
शाहीन और अंशा के निकाह का कार्यक्रम पाकिस्तान की पोर्ट सिटी कहलाने वाले कराची शहर में हुआ। इसमें दोनों परिवारों के रिश्तेदारों के अलावा पाकिस्तान टीम के कई खिलाड़ी पहुंचे। शाहीन अफरीदी की शादी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए। कप्तान बाबर आजम से लेकर पूर्व कप्तान सरफराज खान, नसीम शाह, शोएब मलिक सभी शादी की पिक्चर्स में नजर आए।
शाहीन अफरीदी भले ही शाहीद अफरीदी की बेटी से निकाह कर चुके हों लेकिन इसके बावजूद भी पति-पत्नी के बीच दूरियां बनी रहेंगी। दोनों अलग-अलग अपने घर पर ही रहेंगे। इसके पीछे मुख्य वजह है रुकसती की तारीख तय ना होना।
अपने निकाह के बीच दोनों ने मेहमानों से एक ऐसे तोहफे की मांग की, जिसे देना सभी के लिए मुश्किल हो गया। दोनों ने अपनी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों से एक ऐसा अनोखा तोहफा मांग लिया, जिसे दे पाना सभी के लिए मुश्किल हो गया। दरअसल, दोनों के निकाह के बीच की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही है जिसमें इस तोहफे की मांग दिखाई दे रही है। इस फोटो में लिखा है, “दूल्हा और दुल्हन आप सभी से एक अनप्लग्ड सेरेमनी में शामिल होने का अनुरोध करते हैं।”
शाहीन की शादी के बाद अफरीदी ने एक इमोशनल ट्वीट किया। उन्होंने अपनी बेटी को लेकर भावुक कर देने वाली बात लिखी। शाहिद अफरीदी ने अपनी बेटे के लिए इमोशनल कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “बेटी आपके बगीचे का सबसे खूबसूरत फूल होती है।” शाहिद अफरीदी ने ट्विटर पर दोनों को बधाई दी। उनकी इस तस्वीर पर फैंस कई तरह का रिएक्शन भी दे रहे हैं।
शाहीन अफरीदी काफी समय से चोट से जूझ रहे हैं। टी20 विश्व कप के दौरान भी चोटिल होने के कारण वो अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाए थे। खिताबी मैच के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ वो फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए। हालांकि आगामी पीएसएल में वो खेलते हुए नजर आएंगे।