प्रियंका चोपड़ा ने पेट भरकर खाये गोलगप्पे, न्यूयॉर्क स्थित अपने रेस्तरां में पति के साथ किया डिनर…

‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क में हैं और उनका शेड्यूल काफी बिजी है। वह असेंबली के लिए सेमिनार में भाग ले रही है और साथ में बेटी मालती मैरी की देखभाल भी कर रही है और उसे पर्याप्त समय देने की कोशिश कर रही है। इन सबके बीच उन्होंने पति निक जोनस और निजी दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका नहीं छोड़ती।

प्रियंका ने न्यूयॉर्क शहर में अपने रेस्तरां ‘सोना’ में अपने पसंदीदा लोगों के लिए डेट नाइट का आयोजन किया। शुक्रवार को, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार की रात को एक साथ मस्ती की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। प्रियंका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत में, प्रियंका चोपड़ा को एक कार के अंदर ब्लैक कलर का बैकलेस गाउन पहने और फिर कैमरे की ओर देखते हुए देखा जा सकता है।

priyanka chopra and nick

क्लिप में प्रियंका के मेहमानों के साथ-साथ रेस्तरां की सजावट की तस्वीरें हैं। एक तस्वीर में वह पानीपुरी खाती नजर आ रही थीं तो दूसरी तस्वीर में वह पति निक जोनस के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। प्रियंका ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के साथ एक तस्वीर भी क्लिक की। प्रियंका के रेस्तरां में किस तरह का कटलरी खाना परोसा जाता है, इसकी भी एक तस्वीर है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा ‘न्यूयॉर्क की रात मेरे कुछ पसंदीदा लोगों के साथ’।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती मैरी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह खिड़की के बाहर के नजारों का लुत्फ उठा रही थीं। एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर का प्रिंटेड शॉर्ट पहना था और अपने बालों को खुला रखा था। इसके साथ लिखा था ‘बेटी के साथ हमारी पहली यात्रा’। आपको बता दे की प्रियंका इसी साल मोम बनी है और ये उनकी बेटी की पहली यात्रा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा वह कई सालों बाद बॉलीवुड में वापसी करने की भी तैयारी कर रही हैं। वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘ज़ी ले जरा’ में दिखाई देंगी, जो एक लड़की की यात्रा पर आधारित है और इसमें कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *