Fake alert! सोनम कपूर बन गई मां? अस्पताल के बेड पर लेटीं एक्ट्रेस की गोद में दिखा बेबी,जाने वायरल फ़ोटो का सच

सोनम कपूर की एक तस्वीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सोनम अस्पताल के एक बेड पर लेटी हुईं हैं और उनकी गोद में एक बेबी दिख रहा है। सोनम बेड पर लेटे हुए उसे सीने से लगाए हुए हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उन्हें मां बनने की बधाइयां दे रहे हैं और क्यूट बेबी पर प्यार लुटा रहे हैं। सोनम के सीने से लगी बच्चे की तस्वीर बिल्कुल असली लग रही है, लेकिन इस तस्वीर की सच्चाई कुछ और ही है, तो चलिए आपको इस तस्वीर की सच्चाई बताते है।

अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपनी लाइफ के नए चैप्टर को शुरू करने के लिए बेताब हैं। ऐसे में अब सोनम कपूर की एक फोटो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सोनम ने एक बच्चे को जन्म दिया और सोशल मीडिया पर मां-बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। आइए आपको बताते हैं अनिल कपूर की बेटी सोनम की इस अनदेखी तस्वीर का सच।

सोनम कपूर के सीने से लगे बेबी की यह तस्वीर फर्जी यानी फेक है। इस फर्जी तस्वीर में एक सोनम कैमरे की तरफ देखते हुए पोज दे रही हैं। लेकिन इसमें बिल्कुल भी सच नहीं है। सोनम की इस तस्वीर को मॉर्फ यानी एडिट किया गया है और इसे दूसरी तस्वीर से जोड़ दिया गया है। कुल मिलाकर इसमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है कि उनकी डिलीवरी हो गई है।

तस्वीर में सोनम की तस्वीर को मॉर्फ करके दूसरी तस्वीर पर लगाया गया है। इस फोटो को इंटरनेट पर एडिट किया गया है। सोनम और आनंद ने मार्च 2022 में जल्द पैरेंट्स बनने की घोषणा की। इसके बाद से ही सोनम लगातार अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई हैं। उन्होंने बेबी बंप के साथ ग्लैमरस फोटोशूट भी करवाया था। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हुई थी।

sonam kapoor baby

हाल ही में सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पर पोस्ट कर बताया था कि वो अपने पति आनंद आहूजा को कितना मिस कर रही हैं। सोनम ने पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘अपने पसंदीदा इंसान को याद कर रही हूं।’ सोनम की इस फोटो पर पति आनंद ने भी कमेंट कर सोनम को सबसे प्यारा बताया। आनंद ने लिखा- ‘सबसे प्यारा क्यूटी पाई।’ वर्कफ्रंट की बात करें तो, सोनम फिलहाल ब्रेक पर हैं लेकिन उनके पास अभी फिल्म ब्लाइंड है, जिसमें वो पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे के साथ नजर आएंगी। डिलीवरी के बाद एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग स्टार्ट करेंगी।

सोनम कपूर ने हाल ही में आनंद आहूजा, बहन रिया कपूर और अन्य के साथ गोद भराई की रस्म पूरी की थीं। सोनम ने इसकी तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। सोनम और आनंद 8 मई, 2018 को एक पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी के बंधन में बंध थे। हाल ही में, दोनों ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वे एक साथ अपने पहले बच्चे का वेलकम करने की तैयारी कर रहे हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *