सोनम कपूर ने बेटे को दिया जन्म, ‘कहा- हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई’

बॉलीवुड के कपूर खानदान के लिए बड़ी खुशखबरी है। सोनम कपूर मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद कपूर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। नीतू कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। इस नोट को सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर ने री-शेयर किया है। नीतू ने जो पोस्ट शेयर किया है वह सोनम और आनंद की ओर जारी किया गया बयान है।

इस बात की जानकारी रणबीर कपूर की मां और एक्ट्रेस नीतू कपूर ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सोनम और आनंद की तरफ से शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमने खुले दिल से अपने प्यारे और खूबसूरत बेटे का स्वागत किया है। इस जर्नी में सपोर्ट करने वाले डॉक्टर्स, नर्स,दोस्त, फैमिली मेंबर्स और सभी प्यारे लोगों का दिल से शुक्रिया..।ये सिर्फ शुरुआत है..लेकिन हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई हैं..। नीतू कपूर ने इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही अनिल कपूर और सुनीता कपूर को दिल से बधाई भी दी है।

कपल ने कहा कि उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। उन्होंने डॉक्टर्स, दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया किया है। सोनम और आनंद ने कहा, ‘20.08.2022 को, हम अपने ब्यूटीफुल बेबी बॉय का स्वागत कते हैं। इस दौरान हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।’

sonam kapoor baby boy

नीतू कपूर के अलावा, फिल्म निर्माता फराह खान ने भी यही नोट साझा किया। हालाँकि, सोनम और आनंद ने अभी सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक नोट साझा किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित हैं। सोनम और आनंद ने इसी साल मार्च में प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उन्होंने बेबी बंप के साथ फोटोशूट कराया था जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सोनम ने इसके साथ लिखा था, ‘चार हाथ। तुम्हें गोद में लेने के लिए। दो दिल जो तुम्हारे साथ धड़केंगे। एक परिवार और ढेर सारा प्यार। तुम्हारे स्वागत के लिए बेकरार हैं।’

बता दें कि सोनम कपूर ने 4 साल पहले बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। जिसके बाद आज 4 साल बाद एक्ट्रेस के घर किलकारी गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने 8 मई 2018 को आनंद से शादी की थी। शादी से पहले सोनम और आनंद ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट भी किया था। दोनों की पहली मुलाकात ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन के दौरान हुई थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद बातों का सिलसिला बढ़ता गया और आज ये रिश्ता इतना परिपक्व हो गया है।

शादी के बाद सोनम पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गईं। काम के सिलसिले में वह मुंबई आती-जाती रहती हैं। उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह ‘ब्लाइंड’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ विजय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे होंगे। ये फिल्म 2011 में आई कोरियन फिल्म ‘ब्लाइंड’ की रीमेक है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *