तारक मेहता की सोनू ने 2 साल बाद मनाया जन्मदिन, पार्टी में अंजलि भाभी के साथ रीटा रिपोर्टर पहुंचीं…

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में माधवी भिड़े की बेटी सोनू का किरदार निभा रही अभिनेत्री पलक सिंधवानी ने हाल ही में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। पलक सिधवानी केवल सीरियल की वजह से फेमस नहीं है बल्कि वो सोशल मीडिया स्टार भी हैं। पलक ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि पलक ने पिछले दो साल से अपना जन्मदिन नहीं मनाया।

इस बार उन्होंने पिछले दो सालों की कसर निकाल ली। बता दें कि पलक का बर्थडे 11 अप्रैल को था, लेकिन उन्होंने बर्थडे की फोटो अब शेयर की हैं। पलक के साथ ‘तारक मेहता…’ के दूसरे कलाकार भी दिख रहे हैं। इस पार्टी में उनके और भी करीबी दोस्तों शामिल हुए हैं। पलक इन फोटोज में काफी प्यारी लग रही हैं। उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आइए आपको बर्थडे की पूरी तस्वीरें दिखाते हैं।

palak sindhwani bday

पलक सिधवानी के जन्मदिन पर तारक मेहता के डायरेक्टर मालव राजदा के अलावा उनकी पत्नी प्रिया आहूजा (रीटा रिपोर्टर) और नई अंजलि भाभी यानी सुनयना फौजदार भी शामिल हुईं। बर्थडे पार्टी में पलक ने एक गाना भी गाया, जिसका वीडयो उन्होंने खुद शेयर किया है। इस पार्टी में पलक ने दोस्तों के साथ जमकर एन्जॉय किया। बता दें कि पलक सिधवानी को लोग सोशल मीडिया पर जमकर बधाई दे रहे हैं।

palak sindhwani bday rita reporter

पलक सिधवानी का जन्मदिन 11 अप्रैल को ही था। लेकिन उन्होंने इंस्टाग्राम पर करीब 10 दिन फोटोज शेयर की है। सेलिब्रेशन की फोटोज काफी मजेदार हैं। सोनू ने पिछले दो साल से जन्मदिन नहीं मनाया था। लेकिन इस सेलिब्रेशन में उन्होंने पिछले दो साल की कमी पूरी कर ली है। तारक मेहता के मालव राजदा, प्रिया आहूजा और सुनयना फोजदार भी पलक सिधवानी के साथ इस सेलिब्रेशन में थे। एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ काफी खुश दिखीं।

पार्टी में पलक ने गाना भी गया था। जी ले जरा गाते हुए उन्होंने अपनी पार्टी की एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम में शेयर की है। उनके इस गाने की भी फैंस तारीफ कर रहे हैं। पार्टी में पलक ने अपने दोस्तों के साथ जमकर म्यूजिक पर डांस किया और मस्ती की है। फोटोज में देखा जा सकता है कि कैसे वो और उनके दोस्त मस्ती कर रहे हैं।

palak sindhwani bday sunayna fozdar

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू उर्फ पलक सिधवानी ने पिछले साल नवंबर, 2021 में मुंबई में एक नया घर खरीदा था। इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। एक तस्वीर में पलक लिविंग रूम में बैठी नजर आई थीं। इसके अलावा पलक ने पिछले साल अपने लिए नई कार भी खरीदी। पलक सिधवानी के सोशल मीडिया पर मिलियन में फॉलोअर्स हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही उनके 1.2 मिलियन यानी 12 लाख फॉलोअर्स हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Palak Sindhwani (@palaksindhwani)

24 साल की पलक सिधवानी बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। यही वजह थी कि एक्ट्रेस ने महज 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। बता दें कि तारक मेहता के अलावा पलक सिधवानी रोनित रॉय और टिस्का चोपड़ा के साथ वेब सीरीज ‘होस्टेज’ में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘गूगल’ और ‘अमूल बटर’ के विज्ञापन में भी काम किया है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *