तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने पूरे किए 14 साल, चलिए एक बार पुरानी यादों की गलियों में चलते है…

इन वर्षों में भारतीय टेलीविजन ने कई सिटकॉम देखे हैं जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया है। इनमें से तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने काफी समय से दिल जीत लिया है। लोकप्रिय टीवी धारावाहिक ने 28 जुलाई को 14 साल पूरे किए। शो की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और आज 2022 में शो ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इतने लंबे समय तक और सबसे ज्यादा एपिसोड के मामले में शो सबसे आगे है।

यह प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक गोकुलधाम सोसाइटी के मूल निवासियों और उनके जीवन में घटने वाली दिलचस्प घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमता है। इस शो की खास बात ये है की शो में सभी अलग अलग प्रदेश के लोग एक साथ मिल कर रहते है। इसी वजह से गोकुलधाम को मिनी इंडिया भी कहा जाता है। इसमें दिलीप जोशी, मुनमुम दत्ता, अमित भट्ट, नेहा मेहता, शैलेश लोढ़ा, मंदार चंदवाडकर और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

tmkoc 14 years

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का प्रीमियर 2008 में हुआ था। शो ने दर्शकों को हंसी और भावनाओं की एक रोलर कोस्टर सवारी पर ले लिया है। यह शो लाखों दिलों को छूने में कामयाब रही है। जेठालाल, सोढ़ी, पोपटलाल, रोशन से भिड़े, टप्पू- ये सब हमारे बहुत करीब हो गए हैं। शो के कलाकारों और क्रू ने हाल ही में सेट पर अपने 3500 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया। आज चलिए आपको शो से जुड़े सभी किरदार को बारे में बताते है और कुछ पुरानी यादें ताजा करते है।

शो का सबसे मुख्य किरदार जेठालाल है। शो में जेठालाल पर आये दिन कोई मुसीबत आती रहती है और वो किसी भी तरह उन मुसीबत का सामना करता है। जेठालाल का किरदार पिछले 14 सालो से दिलीप जोशी निभा रहे है। दिलीप जोशी को इस शो की वजह से अपनी अलग पहचान मिल गई है। उनकी मूंछें शो में उनके लुक का अहम हिस्सा हैं।

जेठालाल के बाद अगर कोई किरदार ज्यादा फेमस है तो वो है दयाबेन। दयाबेन जेठालाल की पत्नी है। दयाबेन का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम दिशा वाकाणी है। दिशा पिछले 5 सालो से शो में दिखी नहीं है लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है। शो में उनकी हसी और गरबा स्टाइल सबसे यूनिक है। दिशा वकानी ने साल 2017 में एक बच्ची को जन्म दिया तब से वो शो से गायब है।

tmkoc 3500 episode

अब जब फेमस किरदार की बात आती है तो जेठालाल के दिलो की धड़कन बबीताजी भी काफी लोकप्रिय है। बबीताजी जेठालाल के साथ साथ लाखो लोगो के दिलो में भी राज करती है। फेन्स बबिताजी को काफी पसंद करते है। बबीताजी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम मुनमुन दत्ता है। शो की शुरुआत से ही मुनमुन बबिताजी का किरदार निभा रही है। शो ट्रेक में बबिताजी को जब CID ने गिरफ्तार किया था तब जेठालाल ने अहम् सबूत ढूढ़ कर उनको छुड़ाया था।

जेठालाल के परम मित्र का किरदार भी काफी फेमस है। हम बात कर रहे है तारक मेहता। तारक मेहता का किरदार निभाने वाले अभिनेता शैलेश लोढ़ा है। अभी कुछ दिनों से शैलेश लोढ़ा शो में दिखाई नहीं दे रहे है। खबरों के मुताबित उन्होंने शो छोड़ दिया है। शो निर्माता उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रहे है लेकिन अभी तक कुछ बात नहीं बनी है। शैलेश लोढ़ा भी शो की शुरुआत से जुड़े हुए है।

इसके अलावा शो में बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट, भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार, माधवी का किरदार निभाने वाली सोनालिका जोशी, अंजली भाभी का किरदार निभाने वाली सुनयना फ़ौज़दार, टप्पू का किरदार निभाने वाला राज अनादकट, बाघा का किरदार निभाने वाले तन्मय वेकारिया, सोनू का किरदार निभाने वाली पलक सिंधवानी और गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह काफी लोकप्रिय है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *