बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां जल्द देने वाली हैं खुशखबरी, घर में आने वाला है नन्हा महेमान…

कुछ दिनों पहले सोनम कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मां बनने की खुशखबरी दी थी। आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक सोनोग्राफी फोटो पोस्ट कर फैंस के साथ खुशखबरी साझा की। लेकिन सोनम और आलिया के अलावा इंडस्ट्री में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो जल्द ही मां बनने वाली हैं। अब इस लिस्ट में टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम भी जुड़ गया है। जानिए इंडस्ट्री की कौन सी एक्ट्रेस जल्द ही फैंस को खुशखबरी देने वाली हैं।

सोनम कपूर – इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस सोनम कपूर का है। सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लंदन से भारत लौटी हैं। लंदन में एक्ट्रेस के गोद भराई का भी आयोजन किया गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। खबरों के मुताबित अगस्त महीने में सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपने बच्चे का स्वागत करेगे।

to be mom sonam kapoor

आलिया भट्ट – एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। आलिया ने 5 साल तक डेटिंग करने के बाद इसी साल अप्रैल में फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक रणबीर कपूर से शादी की। हाल ही में आलिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी। शादी के दो महीने में प्रेग्नेंट होने की वजह से आलिया भट्ट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले आलिया यूके से वापिस आयी है। आलिया को एयरपोर्ट बड़े बेबी बंप के साथ देखा गया।

to be mom alia bhatt

अंकिता लोखंडे – अब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का नाम भी मां की लिस्ट में शामिल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंकिता जल्द ही मां बनने वाली हैं। अंकिता और विक्की ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। अब जल्द ही एक्ट्रेस के घर बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देगी। आपको बता दे की अंकिता और विक्की की शादी के अभी सिर्फ 6 महीने पुरे हुए है। अंकिता प्रेग्नेंट है इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

to be mom ankita lokhande

विनी अरोड़ा – अभिनेता धीरज धूपर की पत्नी विनी अरोड़ा भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बात की जानकारी अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। विनी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से एन्जॉय कर रही हैं। खबरों के मुताबित विन्नी भी अगस्त महीने में अपने बच्चे का स्वागत करेगी।

to be mom vinny arora

अलिया मनासा – तमिल सुपरहिट टीवी शो ‘राजा-रानी’ की एक्ट्रेस अलिया मानसा भी जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस को अक्सर इंस्टाग्राम पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जाता है।

to be mom aliya mansha

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *