मुनमुन दत्ता को इम्प्रेस करने के चक्कर में उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल ने उतारी अपनी शर्ट! अभिनेत्री ने आंखे बंद कर ली

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम मुनमुन दत्ता उर्फ बबीताजी सभी की फेवरेट हैं। कई लोगों ने उस पर क्रश किया है, वे अक्सर अभिनेत्री के सोशल मीडिया पेज का पीछा करते हैं क्योंकि वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय है। शो में अपने अभिनय से अभिनेत्री लाखो दिलो पर राज करती है और इसके अलावा सोशल मीडिया के जरिये अपनी फेन फोल्विंग बढाती जा रही है।

प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज ने ‘बबीताजी’ यानी मुनमुन दत्ता को इम्प्रैस करने के चक्कर में अपनी शर्ट उतार दी। यह देख मुनमुन ने अपनी आंखें ही बंद कर लीं। यह सब हुआ शो ‘द खतरा खतरा शो’ में। बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अपने शो ‘द खतरा खतरा शो’ का नया सीजन लेकर आ चुके हैं। इस शो में हर दिन नए-नए सिलेब्रिटीज पहुंचेंगे और मजेदार टास्क करेंगे।

जल्द ही इस शो में प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज भी नजर आएंगे। ‘बिग बॉस 15’ में प्रतीक और उमर रियाज की झगड़ों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब दोनों ‘खतरा खतरा खतरा’ में मस्ती करते नजर आएंगे। इस एपिसोड में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता भी होंगी।

मेकर्स ने ‘द खतरा खतरा शो’ के इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल, मुनमुन दत्ता को इम्प्रैस करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए दोनों अपनी शर्ट उतार देते हैं और टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करने लगते हैं। यह देख मुनमुन अपना चेहरा छुपा लेती हैं। दरअसल भारती और हर्ष ने उमर व प्रतीक को एक टास्क दिया था कि उन्हें मुनमुन दत्ता को इम्प्रैस करना था। अब इसमें कौन जीतेगा, यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मुनमुन दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ के लिए हिसार पुलिस स्टेशन भेजा गया। लोगों ने उसे वहां देखा तो उसकी गिरफ्तारी की खबर फैल गई।इस बारे में पूछे जाने पर, अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि यह गिरफ्तारी नहीं थी, बल्कि “नियमित पूछताछ” थी। मुनमुन ने बॉलीवुड बबल को बताया कि उनसे करीब ढाई घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने हर विवरण को ध्यान से देखा। उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारी कितने विनम्र और अच्छे व्यवहार वाले थे। उसने कहा, “पुलिस के साथ सहयोग कर रही है और आगे भी करेगी।”

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *