बारिश में भीगती मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल, बच्चों की तरह मस्ती करती दिखी…

बारिश का मौसम सभी को पसंद होता है। इतनी भीषण गर्मी से राहत पाने का एक मात्र समाधान बारिश है। इसी वजह से सितारों से लेकर आम जनता तक सभी को बारिश में भीगना बेहद पसंद होता है। बारिश की बूंदो के साथ खेलना या घर से बाहर निकल ठंडी हवाओं का मजा लेना सभी के बेहद पसंद है। बॉलीवुड की क्वीन मलाइका अरोड़ा भी इसी खूबसूरत बारिश का मजा लेती हुई दिखाई दे रही हैं। बारिश में भीगती हुई मलाइका का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

malaika arora on rain

फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा इन दिनों खूब सुर्खियों में है। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर भी जानी जाती हैं। अब अपनी लेटेस्ट वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट वीडियो सामने आई है। जिसमें वह बारिश के मौसम में भी जिम करने जा रही है। कुछ लोग मलाइका अरोड़ा की तारीफ कर रहे है तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे है। लोगों ने जमकर उनके कपड़ों को लेकर कमेंट किए हैं।

malaika arora on rain

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की मलाइका अरोड़ा बारिश के मौसम में जिम से लौट रही हैं। एक हाथ में छाता लिए बारिश की बूंदों को देख खुश होती नजर आ रहीं मलाइका का ये अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो में वे बारिश की तेज बैछार के बीच दौड़ लगाती दिखाई दे रही हैं।

malaika arora on rain

विरल भयानी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा की ये हालत देखकर सब लोग हौरान हैं। मलाइका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। मलाइका इस वीडियो में ब्लैक पैंट और स्पोर्ट्स ब्रा में नजर आ रही हैं। मलाइका इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है। देखिए उनका वायरल वीडियो –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका के इस वीडियो पर फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा ‘अर्जुन भइया को भी इस बारिश में आपके साथ आना चाहिए था।’ तो वहीं दूसरे फैन ने सलाह देते हुए कहा ‘मानसून में फुल क्लोथ पहनना चाहिए वरना ये स्किन को रफ बना देता है’ तो वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा ‘मैडम जल्द घर में जाओ नदी नाले भर गए तो मुश्किल हो जाएगी।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

जानकारी के अनुसार सलमान खान के भाई एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। कुछ दिनों पहले ही अर्जुन और मलाइका क्वीलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए पेरिस पहुंचे थे। अर्जुन और मलाइका एकसाथ कई इवेंट्स में नजर आते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल के अंत तक अर्जुन और मलाइका शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *