झूला-झूलते हुए बुरी तरह गिरीं 75 किलो की भारती सिंह, लोग कर रहे हैं सही-सलामत होने की दुआएं

टेलीविजन की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो के चलते सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हुई दिखाई देती है। जिसको देख कर हंस-हंस कर लोटपोट हो जाते हैं। लेकिन हाल ही में भारती सिंह का सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर सभी फैंस हैरान रह गए हैं। वहीं अब फैंस को उनकी चिंता सताने लगी है। दरअसल वीडियो में देखा जा रहा है कि भारती सिंह झूला झूलते झूलते काफी तेजी से जमीन पर गिर पड़ी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहली बार वे अपने पियर पहुंची थी जहां पर उनका धूमधाम से स्वागत किया गया था। लेकिन हाल ही में एक और वीडियो कॉमेडियन का सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें वह झूला झूलती हुई नजर आ रही है। लेकिन अचानक झूला टूट जाता है। जिसकी वजह से वह धड़ाम से जमीन पर गिर जाती है। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद से ही फेन्स की बेचैनी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

bharti singh fall from julha

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारती सिंह किसी खेत में पेड़ के नीचे झूले पर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। एक दूसरी महिला उन्हें झूला झुलाती भी दिखाई दे रही है। ऐसे में अचानक से भारती काफी तेजी से गिर जाती हैं और जिस अंदाज में भारती गिरी हैं उससे तो साफ जाहिर हो रहा है कि भारती के काफी चोट भी लगी है।

उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी वीडियो में देख सकते हैं भारती सिंह को एक दूसरी महिला भी झूला झूला दी हुई नजर आ रही है। दोनों मस्ती करते हुए देखे जा रहे हैं, ऐसे में अचानक झूला झूलते-झूलते भारती सिंह धड़ाम से नीचे आ गिरती है। इस वजह से उन्हें काफी चोट भी लगी होगी, क्योंकि चलते झूले में से वह नीचे गिरी है। उनका यह वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर उन्हें टक्कर फैंस उनका हाल जानने का भी प्रयास कर रहे हैं।

आपको बता दें एक फैन पेज पर उनका यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो ने सभी का ध्यान उनकी तरफ आकर्षित कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले साल कॉमेडियन भारती सिंह का वजन 90 किलो हुआ करता था जो आप 75 किलो हो गया है। इसके पीछे भारती सिंह ने कड़ी मेहनत कर अपना वजन कम किया है। उन्होंने करीब 16 किलो वजन सितंबर 2021 में कम किया है। आज वह कई लोगों के लिए मोटिवेशन बन चुकी है।

इन दिनों भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। जब से उनके बेटे का जन्म हुआ है तब से वह सोशल मीडिया पर लगातार अपने बेटे गोला की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है जिसके चलते भी वह खूब सुर्खियां बटोरती है। भारती अपने यूट्यूब चैनल पर व्लॉग भी अपलोड करती रहती है। जिसे फेन्स काफी ज्यादा पसंद करते है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *