मुनमुन दत्ता ने शेयर किया ‘मानसिक स्वास्थ्य’ के बारे में पोस्ट, देखिए वो क्या मानती है

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालो से दर्शको के बिच धूम मचा रहा है। शो के साथ सभी किरदार भी 13 सालो से दर्शको के दिलो में राज कर रहे है। इस शो की लोकप्रिय अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने प्रशंसकों को उनके मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रखने और उसकी देखभाल करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य यानी मेन्टल हेल्थ को ध्यान में रखते हुए पोस्ट शेयर किया।

मुनमुन ने ‘एन्यूज’ की एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया। तस्वीर पर कैप्शन में लिखा है, “मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि शारीरिक स्वास्थ्य, और दिखाई देने वाले संकेत हैं या नहीं, दुख वास्तविक है। यह सभी को प्रभावित कर सकता है” फेन्स मुनमुन की इस पोस्ट को काफी पसंद कर रहे थे।

munmun dutta on mental health-min

आपको बता दे की मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की अभिनेत्री है। मुनमुन ने शो में गोकुलधाम की सबसे सुंदर महिला बबीताजी का किरदार निभाया है। मुनमुन ने बबीताजी के रूप में 2008 में एंट्री ली और तभी से दर्शको के दिल में उन्होंने अपनी एक अलग जगह बना ली। शो में हम अक्शर देखते है की मुनमुन हेल्थ का बहुत ख्याल रखती है। शो में वो योग, वॉकिंग, रनिंग और डाइटिंग करती नजर आ रही है। रियल लाइफ में भी मुनमुन अपनी हेल्थ का काफी ध्यान रखती है और वो अपनी मेन्टल हेल्थ पर भी काफी ध्यान देती है।

आपको बता दे की अभी के समय में मेंटल हेल्थ एक सबसे बड़ा प्रश्न है और इस पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर दूसरा इंसान को मानसिक बीमारी दिखाई देती है। मेंटल हेल्थ को मजबूत करने के लिए हमारी आप सभी से विनंती है की आप नियमित योग करे और हेल्थी फ़ूड का सेवन करे। ज्यादा तनाव और चिंता से दूर रहे। इसी बात को मुनमुन ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर अपने फेन्स को समझाया है।

मुनमुन ने जो फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया उसका मतलब है की जितना हम लोग शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देते है उससे कही ज्यादा ध्यान हमें मानसिक स्वास्थ्य पर देना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य की प्रॉब्लम हमें दिखती नहीं है पर वो सभी को होती है।

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *