असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए आमिर खान, डोनेट किये 25 लाख…

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम में बाढ़ के खतरे के चरम स्तर की घोषणा की गई। बाढ़ ने कई बेघर और कई लोगों की जान ले ली है। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान असम में बाढ़ की स्थिति से पैदा हुई परेशानी के समय में मदद के लिए आगे आए हैं। आमिर खान ने असम में मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद का हाथ बढ़ाया है। आमिर खान ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा दान किया है।

इस साल असम में आई खतरनाक बाढ़ ने लोगों को पानी और खाद्य पदार्थों की कमी का सामना करना पड़ा है। लोगों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान मदद के लिए आगे आए हैं। अगर इसी तरह बॉलीवुड के सभी सितारे आगे आकर मदद करेंगे तो इस कठिन समय में आसाम जल्द ही ठीक हो जायेगा। आमिर खान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का दान दिया है।

बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए आमिर खान की मदद के बारे में ट्वीट करते हुए, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा कि अभिनेता आमिर खान ने हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का उदार योगदान दिया है। मुख्यमंत्री की इस ट्वीट पर अभी तक 700 से ज्यादा लोगो ने रिप्लाई किया। सभी लोग आमिर खान की तारीफ कर रहे है।

आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ की रीमेक है। “फ़ॉरेस्ट गंप” को 1994 में संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया था और इसने कुल 6 ऑस्कर जीते, जिसमें सर्वश्रेष्ठ चित्र और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक शामिल थे। हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ में मशहूर अभिनेता टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। आमिर खान अपनी बॉलीवुड रीमेक ‘लाल सिंह चड्ढा’ में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है और इसका संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म में करीना कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *