बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़ों में घूमती दिखीं मलाइका अरोड़ा, एक्टर ने शेयर किया मजेदार वीडियो

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं, इन दिनों पेरिस में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दरअसल, अर्जुन कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस रवाना हुए थे। इस खास दिन को एक्टर ने अपनी लेडी लव के साथ बेहद खूबसूरती से एन्जॉय किया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। सोशल मीडिया पर दोनों लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।

वहीं, अब अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मलाइका अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़े पहने पेरिस की सड़कों पर घूम रही हैं। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी एक सेल्फी और मलाइका का एक वीडियो है, लेकिन फोटो और वीडियो में लोगों को एक चीज बेहद कॉमन लगी। वह है कपल का आउटफिट है, जिसके बारे में खुद अर्जुन ने भी काफी दिलचस्प बात बताई है।

malaika arora arjun kapoor hoodie

अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों पेरिस की सड़कों पर मस्ती कर रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता ने एक नीले कलर की हुडी पहनी हुई है। आंखों पर गॉगल्स लगाए अर्जुन कपूर इस तस्वीर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, इसके बाद मलाइका का वीडियो है, जिसमें वह वही नीले रंग की हुडी पहने हुए दिख रही हैं, जो अर्जुन कपूर ने पहनी हुई थी। वीडियो में देखा जा सकता है मलाइका अपने फोन से किसी चीज का वीडियो बना रही हैं।

पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “दिन में उनका… रात के हिसाब से…अधिक जानकारी के लिए दाएं स्वाइप करें…#जंपर्सशेयरिंगस्करिंग.” अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर सेलेब्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। मलाइका ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘हाहाहाहा कैच।’ अर्जुन कपूर के इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में 73 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इससे पहले भी, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की थीं, उसमें वह अपनी लेडीलव के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं, तो मलाइका उनके पीछे खड़ी हुई हैं। इसके साथ ही दोनों थोड़ा कोजी होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं, दोनों के पीछे एफिल टावर भी साफ नजर आ रहा है, जिसकी ओर एक तस्वीर में मलाइका इशारा करती भी नजर आ रही हैं।

बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है। कई बार मलाइका अपनी उम्र से छोटे बॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। इस ट्रोलिंग का असर भी दोनों के रिश्ते पर नहीं पड़ता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

बीते साल मलाइका और अर्जुन लॉकडाउन के दौरान लिवइन में रहे थे। मलाइका ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू में भी किया था। दोनों अक्सर रोमांटिक वेकेशन पर भी जाते हैं। अक्सर फैंस अर्जुन और मलाइका से उनकी शादी को लेकर सवाल करते हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों ही साफ कर चुके हैं कि वह प्यार के रिश्ते को शादी का नाम देने की जल्दबाज़ी में नहीं है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *