Cannes 2022: रेड कारपेट के बाहर आराध्या बच्चन ने छोड़ी अपनी छाप, विदेशी एक्ट्रेस ने लगा लिया गले

दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल Cannes 2022 शुरू हो गया है। देश विदेश के बड़े बड़े अभिनेता और अभिनेत्री अपना जलवा दिखाने फ्रांस आ गए है। Cannes 2022 फिल्म फेस्टिवल का एक वीडियो काफी जोर शोर से वायरल हो रहा है। जी हां, दरअसल यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या राय बच्चन का है।

वीडियो में आराध्या अपने दोस्त से एक पार्टी के दौरान वीडियो काॅलिंग पर बात कर रही हैं। इतनी भीड़ और इतने बड़े प्लेटफार्म पर भी आराध्या जरा सा भी हिचकिचाई नहीं। उन्होंने बड़े ही काॅन्फिडेंस के साथ अपना परिचय दिया। इसके बाद ऐश्वर्या भी अपनी इस विदेशी दोस्त के बच्चे से बात करते हुए उनका हालचाल लेती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

aaradhya bachchan Cannes 2022

बुधवार को एक कान्स पार्टी के बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या का अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया ने स्वागत किया। उनकी बातचीत का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या के साथ एक पार्टी के लिए पहुंचती हैं और ईवा लोंगोरिया द्वारा उनका स्वागत किया जाता है। ऐश्वर्या और ईवा दोनों ही सौंदर्य दिग्गज लॉरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के रूप में महोत्सव में हैं, जो कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 का मुख्य प्रायोजक है।

एक अन्य क्लिप में आराध्या को एक वीडियो कॉल पर ईवा के 3 साल के बेटे सैंटियागो से अपना परिचय देते हुए दिखाया गया है। जल्द ही ऐश्वर्या को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, “और तुम्हारा नाम क्या है हैंडसम?”। क्लिप में ऐश्वर्या के पति, अभिनेता अभिषेक बच्चन भी हैं, जिन्हें बच्चों के बीच प्यारी बातचीत में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

कान्स फिल्म फेस्टिवल अभी कुछ दिन और चलने वाला है। इस खास मौके पर देश और विदेश से कई बड़े बड़े सितारे भाग ले रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्च्न कान्स का काफी सालों से हिस्सा रही हैं। हर बार की तरह वह इस बार भी अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रेंच रिवेरा पहुंची हैं। जंहा पर हर कोई अपनी अदाओं और टैलेंट से सभी का दिल जीतने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन वहीं, दूसरी तरफ नन्ही आराध्या ने अपनी सादगी और क्यूट अंदाज से पूरी पार्टी को भी अपना बना लिया।

वहीं, पार्टी के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या ने वनपीस कैरी किया है जिसमे वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनके किसी भी लुक की तारीफ करे वह कम ही है। वह हर जगह अच्छी हीलगती हैं। वहीं, उनकी 10 साल की बेटी आराध्या भी हर बार की तरह बहुत क्यूट नजर आ रही थीं। आराध्या ने पार्टी में लाल कलर की फ्रांक के साथ हेयरबैंड कैरी किया था।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *