यूरोप में हनीमून एन्जॉय कर रही हैं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी, ई-स्कूटर चलाती दिखी…

साउथ फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी शादी के बाद अपने पति सोहेल कथूरी के साथ हनीमून पर चली गई हैं। वह यूरोप में हनीमून मना रही हैं। उनके वेकेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने क्रिसमस भी मनाया। एक वीडियो में वह बुडापेस्ट में ई-स्कूटर की सवारी करती नजर आ रही थीं।

hansika motvani honeymoon

आपको बता दें कि हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी की थी। दोनों जयपुर, राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे और अब यूरोप की खुशियों का आनंद ले रहे हैं। सोहेल कथूरिया और हंसिका मोटवानी की हनीमून तस्वीरें और वीडियो देखें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

हंसिका मोटवानी के फैन पेज पर उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह ब्राउन ओवरकोट, ब्लू डेनिम, ब्लैक बूट्स और डार्क सनग्लासेज पहने अपने स्वैग अवतार को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं। वीडियो में वह ई-स्कूटर चलाती नजर आ रही हैं। वीडियो में अभिषेक बच्चन की धूम का टाइटल ट्रैक भी चल रहा है जो इस वीडियो में परफेक्ट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika Motwani (@ihansika)

हाल ही में हंसिका ने क्रिसमस पर पति सोहेल कथूरिया के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। दोनों ने क्रिसमस विएना में सेलिब्रेट किया। हंसिका क्रिसमस पर सेंटा के साथ पोज देतीं दिखी। वहीं एक अन्य वीडियो में वह यूरोप में डांस करती नजर आ रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hansika 💖 (@ihansika_addicted)

बता दें कि हंसिका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट इंडस्ट्री में एंट्री की थी। वह शाका लाका बूम बूम जैसे हिट सीरियल्स में नजर आई थीं। फिर उन्होंने मुख्य अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरुआत की। आखिरी बार उन्हें एक थ्रिलर फिल्म में देखा गया था। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम से लेकर कन्नड़ भाषा की फिल्मों में अभिनय किया है।

क्रिश, आप का सुरूर और टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय सीरियल शाका लका बूम बूम के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने अपने प्रेमी सोहेल कथूरिया से शादी की है। दोनों ने जयपुर स्थित मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में सात फेरे लिए। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *