शैलेश लोढ़ा के बाद अब ये हसीना भी छोड़ सकती है ‘तारक मेहता’ शो, फैंस को लगा झटका

पिछले 14 सालो से चल रहे कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए पिछले दिनों से कई बुरी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक्टर शैलेश लोढ़ा यानी शो के तारक मेहता ने इस सीरियल को छोड़ दिया और अब खबर आ रही है कि एक और हसीना अब इस शो को अलविदा कह सकती है। हालाँकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुए ही। लेकिन Zee News की रिपोर्ट के अनुसार अब एक दूसरी अभिनेत्री भी शो छोड़ने वाली है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता के भी शो छोड़ने के आसार बन रहे हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि मुनमुन दत्ता को बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। इस रिएलिटी शो का हिस्सा बनने का मतलब है कि मुनमुन इस शो को अलविदा कह सकती हैं। अगर मुनमुन भी शो छोड़ के चली गई तो शो की TRP में भारी गिरावट आ जाएगी।

सिर्फ इस एक शो की बदौलत मुनमुन दत्ता आज घर-घर में बबीताजी के नाम से फेमस हो चुकी हैं। लोग उन्हें मुनमुन दत्ता कम बल्कि बबीताजी के नाम से ज्यादा जानते हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी की हर अदा पर जेठालाल फिदा है लेकिन मुनमुन दत्ता की अदाओं के लाखों दीवाने हैं। अगर मुनमुन बिग बॉस शो का हिस्सा बनती हैं तो यकीनन जनता का भी खूब मनोरंजन होने वाला है।

munmun dutta

34 साल की मुनमुन दत्ता ने अभी शादी नहीं की है और वो फिलहाल अपनी लाइफ को काफी इन्जॉय कर रही हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले भी वो कुछ सीरियल्स में नजर आई थीं लेकिन उन्हें पॉपुलैरिटी इसी शो से मिली। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने खूबसूरत वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फेन्स को उनकी फोटो और वीडियो काफी पसंद आते है।

आपको बता दे की मुनमुन दत्ता इस वक्त टीवी जगत की सबसे मशहूर अभिनेत्री है। मुनमुन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मो में छोटे छोटे किरदार से की थी। साल 2008 में जेठालाल यानी दिलीप जोशी के कहने पर बबीताजी के किरदार के लिए मुनमुन दत्ता को रखा गया। आज 14 साल बाद भी मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का हिस्सा है। फेन्स को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *