अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की लंदन में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए तस्वीरें वायरल, देखें तस्वीरें

काजोल और अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों लंदन में अपने दोस्तों के साथ हैंगआउट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उनकी दोस्त ओरहा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों से पता चलता है कि उन्होंने एक शानदार शाम बिताई और दोस्तों के साथ खूब मस्ती की। सोशल मीडिया पर न्यासा देवगन की तस्वीरें वायरल हो रही है।

nyasa devgan london club party

इन वायरल तस्वीरों में न्यासा कमरे के अंदर अपने दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए और कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। न्यासा ने व्हाइट टॉप और बैज स्कर्ट पहनी हुई है। एक वीडियो में न्यासा क्लब के डांस फ्लोर पर एक गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वायरल फोटोज फेन्स को खूब पसंद आ रही है। फेन्स न्यासा की तारीफ कर रहे है।

nyasa devgan london club party

एक क्लिप में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का हैप्पी न्यू ईयर गाना इंडिया वाले बज रहा है। न्यासा के फैन क्लब द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में वह एक दोस्त के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। न्यासा ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2022 में शिरकत की, जहां उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​​​द्वारा डिजाइन किया गया एक पहनावा पहना था।

nyasa devgan london club party

वह वर्तमान में स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। इससे पहले मई में न्यासा को अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका रामपाल और उनके अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा गया था। न्यासा ने अपने दोस्तों के साथ क्लब के डांस फ्लोर पर पोज दिए जिसमें माहिका ने ओरहान के साथ कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दिए।

nyasa devgan london club party

न्यासा ने अप्रैल में अपना 19वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर काजोल और अजय देवगन ने अपनी बेटी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। अजय ने पोस्ट किया कि, आप हमेशा खास होते हैं। न्यासा को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने ब्लैक टॉप पहने न्यासा की एक तस्वीर भी पोस्ट की। पोस्ट में एक तस्वीर शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, हैप्पी बर्थडे बेबी। आपकी मुस्कान हमेशा मेरी तरह दुनिया को रोशन करे..आप बस सबसे अच्छे हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *