अक्षय कुमार ने नोरा फतेही के साथ स्टेज पर लगाई आग, Oo Antava का दिखा नया वर्जन…

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अमेरिका में अपने द एंटरटेनेर्स टूर को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर की कई वीडियोज सोशल मीडिया वायरल होती रहती हैं। इस टूर में अक्षय के साथ एक्ट्रेस नोरा फतेह, मौनी रॉय, सोनम बाजवा और दिशा पाटनी ने भी हिस्सा लिया है। इस टूर से नोरा और अक्षय का डांस वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों स्टार्स पुष्पा फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग ऊ अंटावा (Oo Antava) पर डांस करते हुए नजर आए।

अब अक्षय और नोरा फतेही का एक डांस वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों के शानदार डांस पर फैंस फिदा हो रहे हैं। वीडियो में अक्षय कुमार नोरा फतेही के साथ सिजलिंग डांस मूव्स कर रहे हैं। दोनों एक्टर्स की शानदार केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। इस वीडियो में फिल्म ‘पुष्पा’ के सॉन्ग ‘ऊ अंटावा’ का नया अवतार देखने को मिला।

akshay nora dance

लुक की बात करें तो नोरा ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना हुआ था तो वहीं अक्षय ने सिंपल शर्ट में नजर आए। दोनों का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय कुमार को नोरा फतेही के साथ सिजलिंग डांस मूव्स करते हुए देखा गया। दोनों स्टार्स इस वीडियो में पुष्पा फिल्म के हिट गाने ऊ अंटावा थिरकते नजर आए।

akshay nora dance

वीडियो में अक्षय कुमार हमेशा की तरह फुल एनर्जी में दिख रहे हैं। वहीं नोरा भी एनर्जी और डांस के मामले में अक्षय को टक्कर दे रही हैं। दोनों ने गले में गेंदा के फूलों की माला पहनी है। नोरा के लुक को देखकर आपको जीनत अमान की याद आ जाएगी। वहीं अक्षय कुमार मुंह में सिगरेट जैसा कुछ दबाए हुए मस्ती में डांस कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग अक्षय को इस तरह डांस करने पर ट्रोल भी कर रहे हैं।

akshay nora dance

इस वीडियो को लेकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया। एक यूजर ने लिखा ‘अक्षय कुमार पागल हो गए हैं, क्या चीप हरकतें स्टार्ट करदी है इन्होंने एकदम यंग बनने की कोशिश कर रहे इतनी उम्र में.’ एक और यूजर ने लिखा ‘ये बंदे की फिल्म फ्लॉप हो या कुछ और भाई मजे में रहना कोई इसे सीखे.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें ये वीडियो यूएस के डलास सिटी का है जहां द एंटरटेनेर्स टूर का आयोजन किया गया था। इस टूर के कई वीडियोज अब तक सामने आ चुके हैं। नोरा और अक्षय का बेली डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया था, लेकिन अक्षय और नोरा के इस डांस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *