आलिया भट्ट की बेटी राहा दिखने में और स्वाभाव इस व्यक्ति के जैसी है, करीबी दोस्त ने किया खुलासा…

पिछला साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए वरदान साबित हुआ। पांच साल के रिश्ते के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे और उनके घर एक बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम राहा रखा गया है। राहा के पैदा होने के बाद से आलिया और रणबीर की जिंदगी काफी बदल गई है। वे माता-पिता के कर्तव्यों में व्यस्त हैं और किसी पार्टी में शामिल होने पर भी समय पर जाना पसंद करते हैं।

बॉलीवुड के इस क्यूट कपल की बेटी दो महीने की हो गई है। हालांकि, उन्होंने अभी तक सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। हालांकि, उनके एक करीबी ने खुलासा किया है कि राहा किसकी तरह दिखती है और उनका स्वाभाव केसा है।

आलिया और रणबीर के करीबी एक शख्स ने बॉलीवुड लाइफ को बताया कि राहा मॉम और डैड का कॉम्बिनेशन है। वह केवल दो महीने की है इसलिए यह कहना मुश्किल है कि वह बड़ी होकर कैसी दिखेगी। हालांकि, आलिया और रणबीर इंडस्ट्री के गुड लुकिंग सेलेब्स होने के साथ-साथ टैलेंटेड भी हैं। तो, राहा का बड़ा होकर उसके जैसा बनना तय है।

alia bhatt daughter raha look like

उन्होंने आगे बताया की राहा शरारती है या शांत, वह काफी शांत है और चिड़चिड़ी बिल्कुल नहीं है। आमतौर पर बच्चे रात को नहीं सोते लेकिन राहा अलग है। वह रात को सोती है और मां आलिया को भी चैन से सोने देती है।

पहले खबरें थीं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी राहा का चेहरा लंबे समय तक नहीं छिपाने का फैसला किया है। राहा छह महीने की हो जाएगी उसका चेहरा फेन्स को दिखाएंगे। एक्ट्रेस जानती हैं कि वह अपनी बेटी राहा का चेहरा छुपाने की कितनी भी कोशिश कर लें, कभी न कभी कोई उनकी तस्वीर वायरल कर ही देगा। इसलिए, वह इसके बारे में ज्यादा तनाव नहीं लेना चाहती। आलिया और रणबीर बहुत जल्द अपनी बेटी के साथ मिनी वेकेशन पर जाने का प्लान कर रहे हैं।

alia bhatt daughter raha look like

काम के मोर्चे पर, आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी, जिसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है, जिसमें वह कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर के पास रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘एनीमल’ है। कुछ दिनों पहले इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया था।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *