मुकेश अंबानी की पार्टी में आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ की क्यूट हरकत, देखिए वीडियो…

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने गुरुवार सुबह लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई कर ली। समारोह राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी के मंदिर में आयोजित किया गया था। बाद में रात में, अंबानी परिवार के निवास स्थान एंटीलिया में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बॉलीवुड उद्योग के सेलेब्स शामिल हुए। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी BFF अयान मुखर्जी के साथ पार्टी में शामिल हुए। दोनों ने हाथ में हाथ डाले एंट्री करते ही पूरी लाइमलाइट चुरा ली। फंक्शन के दौरान दोनों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

अयान मुखर्जी, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ समारोह के लिए जल्दी पहुंचे। नए-नए सगाई करने वाले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इंतजार कर रहे थे। उनकी सगाई होने की ख़ुशी में ढोल-नगारे बजाया जा रहा था। उस वक्त आलिया और रणबीर भी वहीं थे। जोर से ढोल की आवाज सुनकर आलिया थोड़ी परेशान हो गई और उसने अपना मुंह पति के माथे के पीछे छिपा लिया। फिर उन्होंने रणबीर के कंधे को भी किस किया। इस क्यूट मोमेंट को वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया। जिसमें दोनों शुरू से आखिर तक एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए।

आलिया और रणबीर के फैन पेज से एक और वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह हाथ में बड़ा कस्टमाइज्ड बैग लेकर सगाई पार्टी से निकलते नजर आ रहे थे। दोनों काफी तेजी से कार की ओर जा रहे थे। फंक्शन के लिए एक्ट्रेस ने स्काई ब्लू कलर का आउटफिट पहना था और बालों को खुला रखा था। मिनिमल मेकअप में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणबीर ने ब्लू कलर का कुर्ता, पायजामा और प्रिंटेड कोटी पहनी थी। इस लुक में भी वह हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे थे।

काम के मोर्चे पर, आलिया भट्ट जल्द ही करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी, जिसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 28 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा भी है, जिसमें वह कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। वहीं रणबीर कपूर के पास रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘एनीमल’ है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *