बेबीमून से आलिया भट्ट ने रणबीर का मस्ती भरा वीडियो किया शेयर, कहा- ‘मेरे जीवन का प्रकाश’

बॉलीवुड के ‘चॉकलेटी बॉय’ रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है लेकिन आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक्टिव है। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। आपको बता दे की अभी रणबीर और आलिया अपने बेबीमून पर गए है। वही से आलिया ने अपने पति रणबीर का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रणबीर झूमते हुए नजर आ रहे है।

आलिया भट्ट अपनी प्रेगनेंसी लाइफ को खूब इंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है। काम से ब्रेक लेकर अब आलिया और रणबीर ने इटली जाने का फैसला लिया जहां पर वह खूब इंजॉय कर रहे हैं। इन सबके बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो आलिया ने शेयर किया है, जिसमें एक्टर ब्रह्मास्त्र के गाने पर झूमते हुए नजर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

13 अगस्त 2022 को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्यारे पति रणबीर कपूर की एक प्यारी रील पोस्ट की है। वीडियो में रणबीर प्रकृति के बीच ब्रह्मास्त्र के ‘देवा देवा’ गीत पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह नीले रंग की शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मेरे जीवन का प्रकाश।’

alia bhatt babymoon

आलिया भट्ट का वीडियो देखते ही फैंस ने उस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है। सिर्फ फैंस ही नहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया है। भाभी आलिया के वीडियो पर हार्ट इमोजी बनाकर रिद्धिमा ने दोनों को अपना प्यार भेजा है। खुले आसमान के नीचे जिस तरह रणबीर देवा-देवा गाने में मग्न दिख रहे हैं। उनका ये रूप शायद ही पहले देखा गया है। या ये भी कह सकते हैं कि आलिया के आने से उनकी जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

इससे पहले, ‘फिल्मफेयर’ से बातचीत में आलिया भट्ट से शादी के बाद उनकी जिंदगी के बारे में पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि, कैसे रणबीर उनके बेस्ट फ्रेंड बन गए हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उनके शब्दों में, “रणबीर मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, इसलिए शादी के बाद हमारे बीच कुछ भी नहीं बदला है। वह वही व्यक्ति हैं, जिनकी जितनी तारीफ करूं, कम ही है। वह हमेशा मेरा सपोर्ट करते हैं। मुझे बहुत हंसाते हैं। उनसे शादी करने के बाद मेरी सारी चिंताएं दूर हो गई हैं।”

alia baby bump photo

इसके अलावा, उसी बातचीत में आलिया ने रणबीर की सबसे अच्छा सह-कलाकार होने के लिए प्रशंसा की थी। आलिया ने साझा किया था, “एक अभिनेता के रूप में मेरे मन में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है। रणबीर के साथ काम करना सबसे आसान है। वह सेट पर हमेशा बेहद शांत रहते हैं। वह समय के पाबंद हैं। वह बहुत मिलनसार हैं। जब आप रणबीर के साथ शूट करते हैं, तो आप एक साइलेंट एनर्जी महसूस कर सकते हैं। आप उनके स्टारडम या उनकी मौजूदगी को इस तरह से महसूस नहीं करते हैं। यह बहुत स्वाभाविक है और यह बहुत शांत है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों साथ काम करने वाले हैं।अब देखना यह है कि लोगों को रियल लाइफ में तो यह जोड़ी काफी पसंद है लेकिन अब देखना यह होगा असल जिंदगी में जितनी ये जोड़ी हिट है फिल्म में भी वह उतनी ही हिट हो पाएगी या फिर नहीं?

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *