आलिया की बेटी राहा जल्द दिखेंगी पब्लिकली, कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में होंगी शामिल…

बॉलीवुड की प्यारी जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत करने के बाद पैरेंटहुड क्लब में एंट्री की थी। तब से नए-नवेले माता-पिता पैपराज़ी और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। आलिया और रणबीर ने अभी तक अपनी छोटी राजकुमारी की एक भी झलक नहीं शेयर की है, जो अब लगभग डेढ़ महीने की हो चुकी है और उनके फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अब इंतजार कर रहे फैन्स के लिए खुशखबरी है। ‘बॉलीवुडलाइफ’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया-रणबीर की बेटी राहा कपूर जल्द ही अपना पब्लिक डेब्यू करने जा रही है। राहा कपूर परिवार में होने वाले क्रिसमस लंच में शिरकत करेगी। साथ ही राहा की झलकियां भी फैन्स के साथ शेयर की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपूर खानदान में हर साल क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया जाता है। हर साल क्रिसमस पर रणधीर कपूर के घर पर पूरा परिवार इकट्ठा होता है। इस साल का क्रिसमस भी कपूर परिवार के लिए खास है. आलिया और रणबीर कपूर की फिल्म इस साल सुपरहिट हुई है। साथ ही दोनों की शादी भी इसी साल हुई थी। इतना ही नहीं इसी साल रणबीर और आलिया पेरेंट्स भी बने हैं। इसकी खुशी में इस साल क्रिसमस पर जश्न दोगुना होने वाला है।

alia bhatt baby raha

bollywoodshaadis की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि क्रिसमस पार्टी में आलिया भट्ट के साथ करीना कपूर भी शामिल हो सकती हैं। ऐसे में करीना कपूर के बेटे तैमूर और जहांगीर के साथ राहा को भी देखने का मौका मिल सकता है। साथ ही कपूर खानदान की तस्वीर भी एक साथ देखने को मिल सकती है। ऐसे में आलिया और रणबीर दोनों के फैन्स को क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार है।

alia bhatt baby raha

7 दिसंबर 2022 को आलिया भट्ट को उनके जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। वह अपने योग सेशन के बाद बाहर निकली थीं। अपने आउटिंग के लिए नई मां ने ऑल-ब्लैक लुक चुना था, जिसमें मैचिंग पैंट के साथ एक काले रंग की वी-नेक टी-शर्ट शामिल थी। नई मां ने अपने लुक को सिंपल रखा था और इसे ब्लैक जम्पर के साथ स्टाइल किया था। अपने बालों को एक बन में बांधकर आलिया ने न्यू मॉम का ग्लो दिखाया था और गर्भावस्था के बाद का उनका परिवर्तन वाकई हैरान कर देने वाला था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

हाल ही में, आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को ‘ऑस्कर’ और ‘बाफ्टा’ के पैनल डिस्कशन राउंड के लिए चुना गया था और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। मां बनने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में आलिया ने अपनी अब तक की मदरहुड जर्नी के बारे में बात की थी और खुलासा किया था कि इसने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में कैसे विकसित किया है। इस बारे में बात करते हुए कि कैसे उनके जीवन का नया चरण भविष्य में फिल्मों को चुनने के उनके तरीके को बदल देगा, उन्होंने साझा किया था कि उन्हें इस बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है और कहा कि उनका दिल पहले की तुलना में थोड़ा अधिक खुल गया है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *