अमिताभ से लेकर सलमान तक फिल्मी सितारों ने कुछ इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस…

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत देश भर में लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं। फिर बड़ी संख्या में लोग हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ रहे हैं। अब इस मुहिम में बॉलीवुड और साउथ के कलाकार भी शामिल हो गए हैं। देखें कि कौन इस अभियान में शामिल हुआ है।

विवेक अग्निहोत्री – कश्मीर में हो रहे अत्याचारों को सामने लाने वाले जाने माने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को भी अक्सर अपनी देशभक्ति का इजहार करते देखा गया है। स्वतंत्रता के इस अमृत उत्सव में विवेक ने भी हिस्सा लिया और अपने घर पर तिरंगा फहराया।

har ghar tiranga vivek agnihotri

विराट और अनुष्का – टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी इस अभियान में शामिल हुए और अपने घर पर तिरंगा फहराया।

har ghar tiranga virat anushka

शाहरुख खान – बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया। शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान, बेटे अबराम और आर्यन खान के साथ एक तस्वीर भी शेयर की।

har ghar tiranga srk

सलमान खान – सलमान खान ने सेना के जवानों के साथ मनाया आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। सफ़ेद शर्ट और हाथ में तिरंगा लेकर अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।

har ghar tiranga salman khan

राजकुमार राव – हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव भी हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर अपने घर पर तिरंगा फहराते हुए अपनी एक फोटो शेयर की है।

har ghar tiranga rajkumar roa

अनुपम खेर – बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी सामान्य जिंदगी में भी लोगों से जुड़े हुए हैं। हालांकि उनकी देशभक्ति किसी से छिपी नहीं है। इस बीच अनुपम खेर भी अपने घर पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो गए हैं।

har ghar tiranga anupam kher

मोहनलाल – इस कैंपेन में साउथ फिल्म के सुपरस्टार मोहनलाल भी हिस्सा लेते नजर आए। अपने घर के आंगन में मोहनलाल ने तिरंगा लहराते नजरआये।

har ghar tiranga mohanlal

कार्तिक आर्यन – बॉलीवुड के यंग स्टार माने जाने वाले कार्तिक आर्यन भी हर घर तिरंगा कैंपेन से जुड़े। उन्होंने अपने घर पर तिरंगा फहराया।

har ghar tiranga kartik aryan

अमिताभ बच्चन – सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने परिवार सहित अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

har ghar tiranga amitabh

आमिर खान – फिल्म लाल सिंह चड्ढा से विवादों में रहे आमिर खान ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा मनाया।

har ghar tiranga amir khan

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *