सोनम कपूर की वजह से अर्जुन कपूर को पीटा गया, स्कूल से किया गया था सस्पेंड…

करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण इन दिनों सातवें सीजन में है। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो जारी कर दिया है। करण जौहर के अपकमिंग एपिसोड में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर मेहमान होंगे। प्रोमो में ही देखा जा सकता है कि सोनम और अर्जुन एक दूसरे को लेकर दिलचस्प खुलासे कर रहे हैं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के बारे में भी खुलकर बात करते नजर आ चुके हैं।

भाई-बहन की इस जोड़ी को जब रक्षाबंधन का समय है तो फैन्स एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। शो में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर एक दूसरे के बारे में कई सारे खुलासे करेंगे जिसे जानने के लिए फेन्स उत्सुक है। एपिसोड रक्षाबंधन के दिन यानी आज रिलीज होगा।

अर्जुन कपूर को बॉलीवुड का सबसे अच्छा भाई कहा जाता है। जो न सिर्फ अंशुला, जाह्नवी और खुशी का ख्याल रखती हैं, बल्कि कपूर खानदान की दूसरी बहनों का भी ख्याल रखता हैं। अर्जुन कपूर ने करण जौहर के शो के दौरान खुलासा किया कि उन्हें एक बार सोनम कपूर की वजह से स्कूल से सस्पेंड किया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

दरअसल सोनम कपूर ने अर्जुन कपूर से कहा था कि बास्केटबॉल कोर्ट में कुछ लड़के उन्हें परेशान कर रहे हैं। अर्जुन इस घटना को याद करते हुए कहते हैं, मैं उन लोगों के पास गया और कहा कि तुम मेरी बहन से इस तरह कैसे बात कर सकते हो। मुझे याद है कि यह शाहरुख खान की फिल्म जोश के एक दृश्य की तरह था, जहां दो गिरोह एक-दूसरे से लड़ने के लिए तैयार थे। उसने मेरी आंख पर मुक्का मारा। लेकिन मुझे स्कूल से इसलिए सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि मैंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इसके अलावा प्रोमो में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर अपने भाइयों को लेकर चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। अर्जुन कहते हैं, मुझे लगता है कि मुझे यहां सोनम कपूर को ट्रोल करने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा जब सोनम कपूर रणबीर कपूर के बारे में बात कर रही थीं तो उन्होंने कहा कि रणबीर की आने वाली फिल्म का नाम शिवा नंबर 1 है। यह सुनकर करण और अर्जुन हंस पड़ते हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पटानी अभिनीत अर्जुन कपूर की एक विलेन रिटर्न्स हाल ही में रिलीज़ हुई है। इसके अलावा अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर के साथ लेडी किलर फिल्म में नजर आएंगे।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *