बबिताजी बर्थडे स्पेशल: 35 साल की मुनमुन दत्ता बनना चाहती थीं डॉक्टर लेकिन बन गई लाखो दिलो की धड़कन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में बबीताजी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। आज इस खूबसूरत अभिनेत्री के जन्मदिन पर हम आपको उसकी कुछ खूबसूरत बाते बताने वाले है। इसमें कोई दो राय नहीं। उनकी सुंदरता और चेहरे की मिलियन डॉलर स्माइल हर किसी को एक नजर में ही दीवाना बना देती है। शो में तो जेठालाल भी उनके आगे-पीछे डोलते ही रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी वह लाखों दिलों पर राज करती हैं।

बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि मुनमुन दत्ता गाने की भी शौकीन हैं। मुनमुन बचपन में आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट गाने गाती थीं। मुनमुन दत्ता ने सीरियल ‘हम सब बाराती’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उन्हें ‘मुंबई एक्सप्रेस’ और ‘हॉलीडे’ जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। हालांकि यह फिल्में इन्हें कुछ खास पहचान नहीं दिला पाईं।

munmun dutta bday

लेकिन साल 2008 में जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो शुरू हुआ तो जेठालाल यानी दिलीप जोशी के मदद से मुनमुन ने शो में एंट्री ली। शो में अपने अभिनय से मुनमुन ने सभी को इम्प्रेस किया और लाखो लोगो के दिलो की धड़कन बन गई। पिछले 14 सालों से वह इस शो में अपनी धाक जमाए हुए हैं। हर कोई इनके कालितालाना और ग्लैमरस लुक का दीवाना है। 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मी एक्ट्रेस 35 साल की हो गईं लेकिन आज भी 20 बरस की नजर आती हैं।

munmun dutta golden shirt

आपको बता दे की मुनमुन को बचपन में डॉक्टर बनना था। लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका। मुनमुन अपनी आगे की पढाई के लिए पुणे आ गईं। यहां उन्होंने फैशन शोज में हिस्सा लिया। फिर वहां से वह मुंबई आ गईं। यहां उन्होंने जी टीवी के शो ‘हम सब बाराती’ से टीवी डेब्यू किया। यह साल था 2004। जिसके बाद मुनमुन ने पीछे मूड कर नहीं देखा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2008 में अरमान और मुनमुन एक दूसरे के करीब आए और इसी साल अलग भी हो गए। बताया जाता है कि वेलेन्टाइन डे पर किसी बात को लेकर अरमान और मुनमुन का झगड़ा हुआ था। इस दौरान अरमान ने मुनमुन की पिटाई कर दी। मुनमुन ने इसे लेकर अरमान की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके चलते उन्हें फाइन भरना पड़ा था।

munmun and raj

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरमान कोहली से ब्रेकअप के बाद से ही मुनमुन दत्ता सिंगल हैं। वहीं, यह दावा भी किया गया है कि मुनमुन से अलग होने के बाद ही अरमान का स्वभाव गुस्सैल हो गया। हालांकि, मुनमुन के बाद अरमान का नाम तान्या सिंह और तनिषा मुखर्जी के साथ जुड़ चुका है। वही मुनमुन का नाम शो में टप्पू गड़ा की भूमिका निभाने वाले राज के साथ जुड़ चूका है।

munmun and dilip joshi

जेठालाल और बबिता का रिश्ता बहुत पुराना है, बबिता यानी मुनमुन दत्ता और जेठालाल यानी दिलीप जोशी इस सीरियल के पहले ‘हम सब बाराती’ में साथ नजर आ चुके हैं। कहा जाता है कि जब ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कास्टिंग की जा रही थी, तब दिलीप जोशी ने ही बबिता के रोल के लिए मुनमुन का नाम सुझाया था। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ मुनमुन मॉडलिंग के लिए भी जानी जाती हैं, वे अब तक कई टीवी चैनलों और मैगजीन्स के कवर पेज पर नजर आ चुकी हैं।

munmun dutta in pink

मुनमुन दत्ता के नेट वर्थ की बात करें तो इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, मुनमुन दत्ता एक एपिसोड के लिए 35 से 50 हजार रुपये चार्ज करती हैं। इनकी सैलरी महीने की देखी जाए तो वह 7 से 10 लाख रुपये के बीच होगी। वहीं वह यूट्यूब से सालाना करोड़ों की कमाई कर लेती हैं। उनकी नेट वर्थ 2 मिलियन डॉलर है यानी 14 करोड़ रुपये। इंस्टाग्राम से भी वह अपना गुजारा कर लेती हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *