बबिताजी ने बनारसी लहंगे में दिया दिलकश पोज, वायरल हुआ मुनमुन दत्ता का इंडियन लुक

टीवी जगत के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबिताजी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपनी खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। मुनमुन दत्ता अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर मुनमुन ने अपनी खूबसूरत तस्वीरों से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। आपको बता दे की मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और वो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।

munmun dutta banarasi saree look

अपने मॉडर्न लुक की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली मुनमुन दत्ता अब इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। उनके फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। जिसकी वजह से उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 34 वर्षीय अभिनेत्री की ओर से शेयर की गई फोटोज में वह ट्रेडिशनल ड्रेस में दिख रही हैं। मुनमुन का ये लुक सिर्फ जेठालाल को नहीं पर आपको भी दीवाना बना सकता है।

munmun dutta banarasi saree look

मुनमुन ने फैंस को अपना अनोखा अंदाज दिखाया है। बनारसी लहंगा, हाथ में चूड़ा, आंखों में काजल और बालों में गजरा। यानी इंडियन लुक में सजी बबीता जी हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं और वह इस लुक से अभिभूत हैं। पिंक और पर्पल लहंगे में बबीताजी गोपी की तरह लग रही हैं। जी दरअसल मुनमुन दत्ता ने हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जन्माष्टमी स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की और इसके लिए तैयार होकर इस तस्वीर को क्लिक किया।

munmun dutta banarasi saree look

मुनमुन बेहद स्टाइलिश हैं और ज्यादातर वेस्टर्न या मॉडर्न लुक में ही नजर आती हैं लेकिन इस बार बबीताजी ट्रेडिशनल लुक में अपने नए लुक की वजह से चर्चा में हैं। मुनमुन बेहद स्टाइलिश हैं और ज्यादातर वेस्टर्न या मॉडर्न लुक में ही नजर आती हैं लेकिन इस बार बबीताजी ट्रेडिशनल लुक में अपने नए लुक की वजह से चर्चा में हैं। इस पोस्ट पर अब तक लगभग 5 लाख लाइक्स आ चुके हैं। फोटोज के वायरल होने के बाद अब लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं।

munmun dutta banarasi saree look

इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा, ‘आप बहुत सुंदर लग रही हैं।’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मैम आप बहुत खूबसूरत हैं।’ शो में गुलाबो का किरदार निभाने वाली सिंपल कॉल ने लिखा, ‘सो ब्यूटीफुल’ इसके अलवाल काफी यूजर ने मुनमुन को आई लव यू भी कहा। ज्यादातर यूजर्स इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं।

munmun dutta banarasi saree look

एक्ट्रेस मुनमुन पिछले 14 सालों से तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने इस शो से खास पहचान बनाई है। मुनमुन आज बबिताजी के नाम से हर घर में मशहूर है। जेठालाल और बबिताजी की जोड़ी फेन्स को काफी पसंद आती है। हालांकि कई बार उनके शो छोड़ने की खबरें आई हैं लेकिन अब वह शो का हिस्सा हैं और हर एपिसोड में नजर आती हैं।

munmun dutta banarasi saree look

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *