बबीताजी ने पैंट शर्ट पहन सिजलिंग लुक में करवाया फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस के होश उड़ गए

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। उन्होंने शो में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से लोगों का दिल तो जीता है, लेकिन असल जिंदगी में भी वह फैंस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर आग लगाती रहती हैं। अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी सुंदरता से सभी को दीवाना बना दिया है।

मुनमुन दत्ता अक्सर अपने अलग-अलग लुक से फैंस की धड़कनें बढ़ाती रहती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। शो में मुनमुन अपने अभिनय से सभी को दीवाना बनाती है और सोशल मीडिया पर अपने फोटो से। अब मुनमुन ने अपनी नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने कैमरे के सामने ऐसे पोज दिए हैं, जिन पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं।

munmun dutta golden shirt

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मुनमुन दत्ता ने नॉटेड शर्ट और पैंट के साथ पेयर किया हुआ है, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है। खुले बाल और हल्का मेकअप उनके लुक को कम्पलीट कर रहा है। फोटोज को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। फैन्स ने कमेंट सेक्शन में फायर इमोजी को जमकर शेयर किया है।

आपको बता दे कि मुनमुन दत्ता भी अपने डांस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने ‘तबाही’ गाने पर धमाकेदार डांस किया था, जिसका एक वीडियो उन्होंने पोस्ट कर इंटरनेट पर आग लगा दी थी। उन्होंने गाने पर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के डांस स्टेप्स को कॉपी किया था। उनका ये सदमा देखकर फैंस के होश उड़ गए। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद करते हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *