बबीताजी ने अरेबिक सॉन्ग पर जोरदार डांस कर के फेन्स का दिल जित लिया, देखिए Video…

तारक मेहता में ‘बबीता’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अक्सर किसी न किसी वजह से सुखियों में रहती हैं। मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है और वे आए दिन अपने फैन्स के लिए कोई न कोई पोस्ट साझा करती हैं। मुनमुन दत्ता को सोशल मीडिया की क्वीन कहें तो कुछ गलत ना होगा।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी जितना शो में अपने किरदार को लेकर चर्चा में रहती हैं ठीक उसी तरह वो सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। मुनमुन दत्ता के डांस वीडियोज उनके फैन्स को खूब पसंद आते हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए मुनमुन दत्ता ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो इस समय खूब चर्चा में है।

इस वीडियो में बबीताजी यानी मुनमुन दत्ता बड़े ही मस्तमौला अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मुनमुन दत्ता ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे किस मस्ती भरे अंदाज में इन दिनों ट्रेंडिंग अरेबिक गाने पर डांस कर रही हैं। वीडियो में आप उन्हें टॉप और शॉर्ट्स पहने किलर लुक के साथ Halamithi Habibo पर डांस करते हुए देख सकते हैं।


मुनमुन दत्ता के फैन्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। जिसमें वो सुपरहिट अरबी गाने पर जबरदस्त डांस कर रहीं हैं। उनके डांस स्टेप तो कमाल है हीं उस पर उनके एक्सप्रेशंस भी देखने लायक हैं। यही कारण है कि कुछ ही समय में ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई है। इस वीडियो पर उनके फैंस खूब कमेंट भी कर रहे हैं और जबरदस्त रिएक्शन भी दे रहे हैं।

कोई इस वीडियो को गदर कह रहा है। तो कोई वीडियो में दिख रहे उनके घर की सजावट की तारीफ भी कर रहा है। वैसे आपको बता दें कि बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता को डान्सिंग का खूब शौक है एक दिन पहले भी मुनमुन दत्ता ने एक और वीडियो शेयर की थी जिसमें वो 90 के दशक के गानों पर थिरकतीं नजर आई थीं।कुछ ही देर में इस वीडियो को 70 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं।

इसे शेयर करते हुए मुनमुन ने ‘टोटल वाइब’ कैप्शन दिया है। इस वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘गदर मचा दिया’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘बहुत ही बढ़िया डांस किया आपने’। इस तरह से लोग फायर और दिल इमोजी बनाकर भी वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *