भारती सिंह ने नीतू कपूर को गिफ्ट किया कुकर, नीतू बोलीं- ‘बहुरानी के किचन में आएगा काम’

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी 14 अप्रैल को हुई थी। अब नीतू कपूर एक टीवी रियलिटी शो के सेट पर पहुंच गई हैं, जहां भारती सिंह ने नीतू कपूर को कुकर गिफ्ट किया है। इस पर नीतू कपूर ने बताया कि यह उनकी बहू के किचन में काम आएगी। रणबीर और आलिया की शादी के फोटो फेन्स के बिच काफी वायरल हुए।

नीतू कपूर रियलिटी शो हुनरबाज: देश की शान में जज के रूप में नजर आ रही हैं। वह शो के फिनाले में आलिया भट्ट के गाने धोलिदा पर डांस करती नजर आएंगी। वह गाने का हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं। करण जौहर भी उनके साथ डांस कर रहे हैं। इस शो को होस्ट अभी अभी माँ बनी भारती सिंह और हर्ष कर रहे है। अभी कुछ दिन पहले ही दोनों को बेबी बॉय हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में भारती सिंह कहती हैं कि वह रणबीर कपूर की शादी में शामिल होना चाहती थीं। हालांकि, एक बेटे को जन्म देने के कारण, वह भाग नहीं ले सकी। इस पर नीतू कपूर उनसे कहती हैं कि उन्हें शादी में उनकी याद आई। इस पर भारती सिंह कहती हैं कि वह रणबीर कपूर के लिए शादी का तोहफा लेकर आई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

नीतू कपूर जब गिफ्ट खोलती हैं तो वह प्रेशर कुकर निकलता है। वह चौंक जाती है और कहती है, ‘प्रेशर कुकर? मैं इसे अपनी बहू को दूंगी। कुकर उसकी रसोई में बहुत उपयोगी होगा।’ इस पर भारती सिंह कहती हैं, ‘हमने शादी की तस्वीरें देखीं और रणबीर कपूर काफी दुबले-पतले लग रहे हैं। इसमें आलिया भट्ट उन्हें अच्छा खाना बनाकर खिलाएंगी।’ इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने 14 अप्रैल को शादी कर ली। दोनों की शादी में परिवार के लोग और खास दोस्त शामिल हुए थे। दोनों अब जल्द ही ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन कर सकते हैं। इस रिसेप्शन बॉलीवुड के सभी सितारों के टीवी जगत के भी मशहूर सितारे देखने को मिलेंगे।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *