बिपाशा बसु और करण ने रोमांटिक लुक में दी खुशखबरी, दिखाया बड़ा बेबी बंप…

बॉलीवुड स्टार्स बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें पिछले कुछ दिनों से सामने आ रही थीं और अब एक्ट्रेस ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। बिपाशा बसु ने खुद अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है, जिसे जानकर उनके फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें पहले से ही थीं। लेकिन एक्ट्रेस ने इस खबर पर चुप्पी साधे रखी और अब उन्होंने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर फैन्स को एक बड़ी खुशखबरी दी है।

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु कुछ ही महीनों में माता-पिता बनने वाले हैं। 16 अगस्त को बिपाशा बसु ने अपने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनका बड़ा बेबी बंप नजर आ रहा है। बिपाशा बसु ने ये फोटोशूट सिर्फ एक शर्ट पहन कर किया है और उस शर्ट का सिर्फ एक बटन बंद है। बिपाशा अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ भी नजर आ रही हैं। दोनों की फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा- एक नया समय, नया दौर, एक नई रोशनी ने हमारे जीवन में एक नया रंग भर दिया है।

bipasha and karan

यह पहले से कहीं अधिक पूर्ण है। हमने अपनी जिंदगी अलग से शुरू की और फिर हम दोनों मिले और तब से साथ हैं, बिपाशा ने मजाक में अपनी पोस्ट में लिखा- इतना प्यार सिर्फ दो लोगों के लिए होता है। यह हमें अनुचित लगता है…इसलिए जल्द ही हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ने वाला है। बिपाशा ने अपने पोस्ट में प्रशंसकों को उनके अपार प्यार के लिए धन्यवाद दिया। बिपाशा ने आगे लिखा- इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपकी दुआएं और शुभकामनाएं हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगी। हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। बिपाशा को ढीले-ढाले आउटफिट में देखकर कई लोगों ने कहा कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और अपना बेबी बंप छुपा रही हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कंफर्म कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब कपल की लाइफ में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gujju Girl (@gujju_girl_1514)

फैंस अब इस कपल के बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन में साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जिसके तहत करण और बिपाशा को कई मौकों पर स्पॉट किया जाने लगा। एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। अप्रैल 2016 में, करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने शादी कर ली और अब यह जोड़ी शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने जा रही है।

About Prasad Khabar

Check Also

Unveiling the Best Medical Insurance Plans in the US

In the labyrinth of healthcare options in the United States, finding the optimal medical insurance …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *