स्माइल करते हुए बिपाशा बासु ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया, प्रेग्नेंसी ग्लो की हुई तारीफ, वीडियो वायरल

43 साल की बिपाशा बसु इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। कभी एक्ट्रेस बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं तो कभी वीडियो। वह अक्सर अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मस्ती करती भी नजर आती हैं। बिपाशा बसु आज भी अपने बेबी बंप को लेकर चर्चा में हैं। बिपाशा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। इस वीडियो में बिपाशा अपने बेबी बंप के साथ रिलैक्स कर रही हैं।

वीडियो से लग रहा है कि इस वीडियो को करण सिंह ग्रोवर ने बनाया है। खास बात यह है कि इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि बिपाशा बसु ने शेयर किया है। इससे पहले भी बिपाशा ने अपने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में बिपाशा बसु का चेहरा नहीं बल्कि उनके पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर नजर आ रहे हैं।

bipasa basu preganet

करण सिंह ग्रोवर अपनी पत्नी के अजन्मे बच्चे से बात करते और गाते नजर आए। इस वीडियो को बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘डैड मूड…बच्चे को गाना और उससे बातें करना।’ जैसे ही बिपाशा ने इस वीडियो को शेयर किया फैंस उन पर प्यार से बरसने लगे। इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर फैंस ने हार्ट आइकन शेयर किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘आप इस दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है’ दूसरे ने कहा, ‘Ur smile makes me smile too that’s what I like more about ur smile beautyness and dressing 👗’ एक ने लिखा- ‘glowing 🧿❤️ may this baby be blessed always 🤲🏼’

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की थी। एक्ट्रेस ने शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जो काफी चर्चा में रहीं थीं। बिपाशा से पहले करण सिंह ग्रोवर ने दो शादियां की थीं। बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। बिपाशा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इसके साथ ही वह लगातार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब बिपाशा और करण की जिंदगी में जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। फैंस भी इस खास पल को लेकर काफी उत्साहित हैं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *