43 की उम्र में मां बनने जा रही है बिपाशा बसु, सामने आयी बेबी बंप की तस्वीरें…

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के माता-पिता बनने की खबरें सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों में किसी ने इस खबर की पुष्टि नहीं की थी। बिपाशा पिछले काफी समय से पब्लिक प्लेस पर नहीं दिखाई देती थी इसी वजह से उनकी प्रेगनेंसी की खबरों ने जोर पकड़ा था। बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी में से एक बिपाशा और करण ने आखिरकार सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की अटकलों पर विराम लगाते हुए गर्भावस्था की घोषणा की है।

एक्ट्रेस ने मैटरनिटी फोटोशूट से दो खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखा रही हैं। तस्वीरों में कपल व्हाइट आउटफिट में ट्विन कर रहा है। बिपाशा ने सफेद रंग की ओवरसाइज़ शर्ट पहनी हुई है, जिसमें उनका बेबी बंप सामने आया है, जबकि होने वाले पापा ने सफेद शर्ट और काली पैंट पहनी हुई है। एक तस्वीर में दोनों का हाथ बेबी बंप पर है तो दूसरी तस्वीर में करण बेबी बंप को किस कर रहे हैं।

bipasha baby bump

बिपाशा बसु ने जो पोस्ट अपना इंस्टाग्राम पर शेयर किया है इस पोस्ट में वो बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही है। अपनी बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने लिखा- एक नया टाइम, नया फेज, एक नई रोशनी ने हमारी जिंदगी में एक नया शेड़ जोड़ दिया है। ये पहले से भी ज्यादा कंप्लीट कर रहा है। हमने अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत की थी और फिर हम दोनों एक-दूसरे से मिले और तब से हम साथ है।

bipasha baby bump

साथ ही बिपाशा ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा-‘ सिर्फ दो लोगों के लिए इतना प्यार बहुत ज्यादा है। ये हमें अनफेयर लगता है। इसीलिए हम दो से तीन होने वाले हैं। हमारे बेबी जल्दी हमें ज्वॉइन करने वाला है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

बिपाशा बसु इस पोस्ट में अपने फैंस को याद करते हुए लिखा- इतने प्यार के लिए आप सभी का शुक्रिया। आपकी दुआएं और गुड़ विशेज हमेशा हमारा पार्ट रहेगी। हमारी जिंदगी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया। इस अनाउंसमेंट से पहले ही ये खबर सामने आ गई थी कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर माता-पिता बनने वाले हैं। वो जल्दी इस बात का ऐलान अपने फैंस के बीच करेंगे। वैसे बिपाशा बसु से जुड़ी ये खबर सही में उनके फैंस के लिए बेहद खास है।

बिपाशा बसु की पोस्ट पर राजीव अदतिया ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ओएमजी…आई एम सो हैप्पी फॉर यू’, करण ने अपनी पत्नी का शुक्रिया अदा किया और लिखा ‘थैंक यू स्वीटहार्ट’, नीलम कोठारी ने ‘बहुत बढ़िया’ कमेंट किया। आरती सिंह और मलाइका अरोड़ा ने लाल दिल वाला इमोजी गिराया। तो सौफी चौधरी ने लिखा है ‘बेस्ट न्यूज माय डार्लिंग्स! आप दोनों के लिए मुबारक। भगवान हमेशा आशीर्वाद बनाए रखें’। तो डायना कहती हैं, ‘करण सबसे अच्छे पिता होंगे।’

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर पहली बार अपनी हॉरर ड्रामा फिल्म अलोन (2015) के सेट पर मिले थे। एक साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 2016 में बंगाली रीति रिवाज से शादी कर ली। अब शादी के 6 साल बाद बिपाशा माँ बनने वाली है। इस खबर से बिपाशा के फेन्स काफी खुश है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *