सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड सेलेब्स ने रखे बच्चों के यूनीक नाम, जानिए नाम का मतलब

दुनिया के सभी माता पिता चाहते हैं कि उनका बच्चे का नाम सबसे यूनिक हो। यही कारण है कि बच्चे के जन्म से पहले ही अक्सर पेरेंट्स नाम को लेकर काफी सोच विचार करते हैं। लेकिन कई बार लोग अपने बच्चों को बड़ा ही अजीबोगरीब नाम रख देते हैं, जिनका मतलब जानकर लोग हैरान हो जाते हैं। बॉलीवुड में भी कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने बच्चों का ऐसा नाम रखा है, जिसे सुनकर आप अपना माथा पीट लेंगे। जानें सेलेब्स के बच्चों के अजीबोगरीब नाम और उनका मतलब।

वामिका कोहली – विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। बता दें कि वामिका देवी दुर्गा का एक विशेषण है, इस नाम का मतलब भगवान शिव और माता पार्वती का मिला-जुला स्वरूप भी है।

kohli daughter vamika

वियान राज कुंद्रा – वियान कुंद्रा शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बेटे का नाम हैं। वियान का जन्म साल 2012 में हुआ था। वियान का अर्थ है जीवन और उर्जा से भरा हुआ।

shilpa shetty son viyan

मालती मैरी चोपड़ा जोनस – प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास हाल ही में सेरोगेसी से माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम मालती मेरी रखा है। मालती का अर्थ है सफेद रंग के फूलवाली एक लता। प्रियंका और निक इसी साल की शुरुआत में माता-पिता बने थे।

priyanka chopra daughter malti face

जियाना सेन – सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारू ने अपनी बेटी का नाम जियाना रखा है। यूं तो जियाना बेहद ही खूबसूरत नाम है, लेकिन इसका अर्थ जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जियाना का मतलब है पूर्नजन्म, चंद्रमा का एक नाम।

jiyana sen sushmita

तैमूर अली खान – एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान ने अपने बेटे के नाम तैमूर रखा था, इस नाम पर काफी बवाल मचा था। तैमूर का अर्थ है बहादुर, मजबूत। इसके अलावा करीना और सैफ के दूसरे बेटे का नाम जेह है।

kareena son taimur

वायु कपूर आहूजा – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। बेटे के नाम का खुलासा करते हुए सोनम ने बताया है कि हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक हैं। सोनम ने कल यानी 20 सितंबर को अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है।

sonam son name vayu

इसके अलावा दिया मिर्जा ने अपने बेटे का नाम अव्यान आजाद रखा है। अव्यन नाम का अर्थ बेहद यूनिक है! अव्यन नाम का अर्थ वाक्पटु होता है। एक्टर नकुल मेहता और जानकी ने अपने बेटे का नाम सूफी रखा है। सूफी, मुसलमानों का एक रहस्यवादी संप्रदाय है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *