दयाबेन का हुआ बुरा हाल! रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती नजर आईं अभिनेत्री, जानिए क्या है पूरा मामला….

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो पिछले 14 सालो से दर्शको के दिलो पर राज कर रहा है। शो के सभी किरदार काफी लोकप्रिय है। शो का मुख्य किरदार दयाबेन उर्फ ​​दिशा वकानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह एक छोटे से बच्चे के साथ रोते हुए नजर आ रही हैं, दिशा की हालत देखकर लग रहा है कि उनका बहुत बुरा हाल है, आइए जानते हैं क्या हुआ दिशा वकानी के साथ और उनकी गोद में कौन है बच्चा?

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिशा वकानी एक बच्चे को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वीडियो में दिशा अपनी दर्दनाक कहानी सुना रही हैं, जिसमें उनकी आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह रोते हुए सिस्टम को दोषी ठहरा रही हैं। दिशा की इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर भी तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

दरअसल, तारक मेहता काउल्टा चश्मा फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में दिशा वकानी रोते हुए तुषार कपूर को अपना हाल बता रही है। दिशा अपनी आपबीती एक्टर को सुनारही है। वो अपने पति के बारे में बात करती दिख रही है। उनका हाल ऐसा देखकर फैंस काफी शॉक्ड हो गए है और इस पर कमेंट कर रहे है।

disha vakani cry

आपको बता दे की यह वायरल वीडियो एक फिल्म का है। यह फिल्म ‘सी कंपनी’ थी, जो 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म में तुषार कपूर, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में थे। तुषार कपूर पत्रकार की भूमिका में हैं और दुनिया के सामने दिशा वकानी की आपबीती सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’अब समझा कि दया भाभी इतना खोई-खोई क्यों रहती हैं’, तो दूसरे ने लिखा,’तारक मेहता में वापस लौट जाओ।’

बता दें कि दिशा वकानी के ‘तारक मेहता’ शो में पिछले काफी समय से वापस आने की बात सामने आ रही है। फैंस भी चाहते हैं कि दयाबेन की शो में वापसी हो जाए। लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वह सच में शो में लौटने वाली हैं या नहीं। एक्ट्रेस ने चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर वीडिया से शादी की है। वहीं, दिशा दो बच्चों की मां हैं और अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। 2017 में दिशा की बेटी का जन्म हुआ था, तो 2022 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahila Mandal (@tmkocxladies)

खबर यह भी थी कि शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने शो को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम के साथ उनकी कुछ अनबन हो गई थी। लेकिन खुद मालव राजदा ने बयान जारी कर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। शो के निर्माताओं और पूरी टीम के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। उन्होंने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का फैसला किया है।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *