दीपिका पादुकोण तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की दीवानी है, पोस्ट शेयर कर कह दी ये बात…

टीवी का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को दर्शक खूब पसंद करते हैं। खासतौर पर फैंस इस शो से जुड़े कलाकारों को बेहद प्यार करते हैं। पिछले 13 सालो से ये शो टीवी जगत पर राज कर रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे भी इस शो को रोजाना देखना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस शो के बारे में ऐसी बात कह दी है कि फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं।

दरसल दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा है कि वह टीवी शो देखने के लिए तारक मेहता का उल्टा चश्मा को रिकमेंड करेंगी। उन्होंने दरअसल एक क्वेश्चन आंसर सेशन किया है। इसमें उनसे पूछा गया है कि क्या कोई वह टीवी शो रिकमेंड करना चाहेंगी। इसपर उन्होंने फ्लीबैग, टेड लासो, फ्रेंड्स फॉरएवर, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और यूफोरिया जैसे शो को देखने के लिए कहा है।

दीपिका पादुकोण इसके पहले भी तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का प्रचार कर चुकी है। वह इस शो में जा चुकी है और अपनी फिल्मों का प्रमोशन कर चुकी है। वहीं रणवीर सिंह भी इस शो में अपनी फिल्मों को प्रमोट करते नजर आ चुके है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक कॉमेडी शो है। इस शो को काफी पसंद किया जाता है। शो में कई कलाकारों की अहम भूमिका है।

deepika padukone tmkoc

दीपिका पादुकोण फिल्म अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती है। दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसके चलते उनके फैंस भी काफी उत्सुक रहते हैं। दीपिका पादुकोण ने कई कलाकारों के साथ काम किया हैl हाल ही में वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फैंस समेत बॉलीवुड के कई सेलेब्स दोनों को शादी की बधाइयां देते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में दीपिका पादुकोण ने भी ‘रालिया’ को शादी की शुभकामनाएं दी हैं। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने भी एक दूसरे को डेट किया है। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और रणबीर और दीपिका एक दूसरे से अलग हो गएं।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *