ऑस्कर में पहुंची दीपिका पादुकोण ने जीता लोगों का दिल, ब्लैक गाउन में ढाया कहर….

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिर एक बार विश्व स्तर पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर रही हैं। 95वें ऑस्कर में प्रजेंटर के तौर पर नजर आईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने लुक से सभी का दिल जित लिया। ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन आज हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में हुआ, जहां भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटू नाटू’ ने अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है।

deepika padukone oscar 2023

दीपिका पादुकोण ने सोमवार सुबह ऑस्कर 2023 से अपना लुक शेयर किया। एक्ट्रेस ब्लैक कलर के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने अपनी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा- Oscars95. दीपिका पादुकोण ने बैक टू बैक अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वह इस ब्लैक गाउन में नजर आईं।

deepika padukone oscar 2023

दीपिका पादुकोण ब्लैक गाउन में नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने अपने बालों का बन बनाया हुआ है और इस ऑफ शोल्डर गाउन के साथ उन्होंने एक बेहद खूबसूरत नेकलेस पहना। बता दें कि यह पहली बार है जब दीपिका पादुकोण ऑस्कर्स के रेड कार्पेट पर वॉक कर रही हैं और वहां प्रिजेंटर की भूमिका निभा रही हैं।

deepika padukone oscar 2023

दीपिका पादुकोण के अलावा ऑस्कर्स 2023 में हॉलीवुड स्टार Pedro Pascal, Kate Hudson, Harrison Ford, Halle Berry, Paul Dano, Cara Delevingne, Mindy Kaling, Eva Longoria, Julia Louis-Dreyfus, Andie MacDowell, Elizabeth Olsen और John Travolta भी बतौर प्रिजेंटर मौजूद रहे।

deepika padukone oscar 2023

दीपिका पादुकोण का भाषण अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। कई लोगों ने इसे ‘गर्व का क्षण’ भी कहा है। जबकि एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा कि वह कितनी शालीन दिख रही हैं। एक यूजर ने उनके आत्मविश्वास की तारीफ भी की।

दीपिका पादुकोण के अलावा भारत से एसएस राजामौली और RRR की स्टार कास्ट भी 95th Academy Awards में मौजूद रही। बता दें कि कई बड़े अवॉर्ड्स जीत चुकी राजामौली की फिल्म RRR का गाना ‘नाटू नाटू’ बेस्ट कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

About Prasad Khabar

Check Also

palak sindwani gym

TMKOC की सोनू ने रविवार को जिम में वर्कआउट करती दिखी, देखिए वीडियो

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम पलक सिंधवानी लगातार नई सुर्खियों का आकर्षण बनी हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *